बीकेटी में सीतापुर रोड पर रामपुर बेहड़ा तिराहे के पास शुक्रवार दोपहर रोडवेज के पीछे सवारियों से भरी निजी बस घुस गई। निजी बस में बैठीं 60 सवारियों में 36 महिला-पुरुष व बच्चे घायल होकर चीख-पुकार मचाने लगे। हादसे से घबराया बस का चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
2 of 8
दुर्घटना की वजह बना ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
हादसे से घबराया बस का चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर आई पुलिस ने बस कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल भेजा। जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा रेफर किया गया। हादसे के बाद काफी देर तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
3 of 8
सीतापुर रोड पर हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
एसओ तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे हाइवे के बीचों-बीच खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली की वजह से हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कर्मचारी डिवाइडर की सफाई कर रहे थे तभी सीतापुर की ओर से सवारियां लेकर रोडवेज बस आ गई।
4 of 8
क्षतिग्रस्त निजी बस
- फोटो : अमर उजाला
बस का चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं देख सका। पास पहुंचने पर उसे ट्रैक्टर-ट्रॉली नजर आई। उसने ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही निजी बस बेकाबू हो गई और टक्कर मार दी।
विज्ञापन
5 of 8
ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में बस की सवारियां घायल हो गईं और चीख-पुकार मच गई। बस का चालक घबराकर मौके से भाग निकला जबकि रोडवेज का चालक भी वाहन लेकर चला गया।
विज्ञापन
6 of 8
सीतापुर रोड पर हादसा
- फोटो : अमर उजाला
उधर, हाइवे पर हादसे से अफरातफरी मच गई। चीख सुनकर आए लोगों ने बस में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पार आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
7 of 8
ट्रैक्टर ट्राली
- फोटो : अमर उजाला
निजी बस लखीमपुर के गोला से सवारियां लेकर लखनऊ आ रही थी। बस में 60 महिला-पुरुष व बच्चे बैठे थे। तीन की हालत गंभीर है जिन्हें ट्रॉमा रेफर किया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।
इन सवारियों को ले जाया गया अस्पताल
कानपुर निवासी बृजरानी, खुशी, सीतापुर के खैराबाद में रहने वाले महेंद्र कुमार, प्रिंयका वर्मा, अमित, शाहीन, जर्रा, पूनम, वीरेंद्र कुमार, प्रियांशी, पियूष, लखीमपुर की सलमा व नसीन जहां। बाकी सवारियां मामूली रूप से चोटिल थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया।