यूपी के गोंडा जिले में एक नदी के अंदर 35 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से कच्ची शराब बनाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
2 of 9
यूपी के गोंडा जिले में रविवार सुबह कौडिय़ा थानाक्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के मजरा चाईंपुरवा व नकही में सीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 35 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है।
विज्ञापन
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
3 of 9
पुलिस ने तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ कौडिय़ा थाने में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
4 of 9
पुलिस को यहां टेढ़ी नदी के बीच में चल रही करीब चार दर्जन भट्टियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
5 of 9
बताया जाता है कि कौडिय़ा थाना क्षेत्र के भरथा इटहिया गांव के मजरे नकही व चाईपुरवा में पिछले दो दशक से कच्ची शराब का व्यवसाय फलफूल रहा है।
विज्ञापन
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
6 of 9
यहां की शराब नेपाल तक आपूर्ति की जाती है। चौंकाने वाली बात ये है कि कच्ची शराब का कारोबार स्थानीय पुलिस के संरक्षण में चल रहा है।
विज्ञापन
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
7 of 9
रविवार की सुबह सीओ करनैलगंज शबीहुल हम्द के नेतृत्व में कोतवाल करनैलगंज बृजकिशोर यादव की टीम ने भरथा इटहिया गांव के मजरे चाईपुरवा व नकही में छापेमारी की।
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
8 of 9
यहां छापे के दौरान पुलिस ने 35 हजार लीटर कच्ची शराब, 700 जरीकेन 20 लीटर के व 80 क्विंटल लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने कच्ची शराब के कारोबारी परागे, रमई व जगदीश को गिरफ्तार किया है।
यूपीः नदी के बीच मिली 35 हजार लीटर शराब, तस्वीरें...
9 of 9
भारी मात्रा में कच्ची शराब की बरामदगी से कौडिय़ा पुलिस का भांडा फूट गया और छापेमारी की भनक तक कौडिय़ा एसओ को नहीं लगी। सीओ शबीहुल हम्द ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कौडिय़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।