फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में चली ऐसी गोलियां कि चौकी छोड़ भागे पुलिसवाले, तस्वीरें

विज्ञापन
1 of 7
सीतापुर के महोली में चुनावी रंजिश में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की जान चली गई। दहशत का आलम ये था कि पास की पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसवाले भी भाग खड़े हुए। तस्वीरें देखें यहां...
विज्ञापन

यूपी में चली ऐसी गोल‌ियां क‌ि चौकी छोड़ भागे पुल‌िसवाले, तस्वीरें

2 of 7
गुरुवार शाम के करीब चार बजे थे। रोज की तरह लोग चौराहे पर खरीदारी कर रहे थे। इसी बीच बड़ागांव चौराहा गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। लोग सामान छोड़कर भाग निकले। दो पक्षों में हुई फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

यूपी में चली ऐसी गोल‌ियां क‌ि चौकी छोड़ भागे पुल‌िसवाले, तस्वीरें

3 of 7
प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर हुए इस खूनी खेल में करीब एक घंटे तक 50 राउंड गोलियां चलीं। दहशत का आलम यह था कि चौराहे के कई दुकानदार अपनी शॉप खुली छोड़कर मौके से भाग गए। वहीं पास की बड़ागांव पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही भी भाग खड़े हुए।

यूपी में चली ऐसी गोल‌ियां क‌ि चौकी छोड़ भागे पुल‌िसवाले, तस्वीरें

4 of 7
मौजूदा प्रधान हरिवंश सिंह व प्रधानी पद के दावेदार जितेंद्र मिश्रा पक्ष में मामूली बात पर कहासुनी होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों की ओर से आमने-सामने फायरिंग शुरू हो गई। कुछ दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर खेतों व घरों की ओर भागे तो कुछ अंदर से शटर बंद कर दुबक गए।
विज्ञापन

यूपी में चली ऐसी गोल‌ियां क‌ि चौकी छोड़ भागे पुल‌िसवाले, तस्वीरें

5 of 7
देखते ही देखते करीब 50 राउंड गोलियां चल गईं। गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। गोली लगने से तीन की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार लोग गोलियां लगने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन

यूपी में चली ऐसी गोल‌ियां क‌ि चौकी छोड़ भागे पुल‌िसवाले, तस्वीरें

6 of 7
करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों से रुक-रुककर गोलियां चलतीं रहीं। आसपास के गांवों में भी लोग दहशत में आ गए। जब पुलिस पहुंची तब वहां पर सन्नाटा पसरा था। पुलिस ने किसी तरह सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने प्रधान पद के दावेदार जितेंद्र मिश्रा (33) पुत्र रमेश चंद्र मिश्रा, उसके परिवार के ही लालजी मिश्रा (48) पुत्र गंगाराम व सुंदरलाल (40) पुत्र रामलोटन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में चली ऐसी गोल‌ियां क‌ि चौकी छोड़ भागे पुल‌िसवाले, तस्वीरें

7 of 7
वहीं सनोज (35) पुत्र रामभरोसे, रामानुज (55) पुत्र रामभरोसे, ऋषभ (25) पुत्र अनिल व रामलोटन पुत्र सालिगराम को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें