यूपी में बहराइच से लखनऊ जा रही है एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
2 of 9
बहराइच से लखनऊ जा रही एक कार शुक्रवार सुबह दुर्घटना ग्रस्त हो गई। कार में सवार पिता, पुत्र व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसी में सवार मां व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
3 of 9
ये हादसा जैदपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर धनेठी के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
4 of 9
मां-बेटी की हालत गंभीर होने पर दोनों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
5 of 9
बहराइच जिले के कोतवाली रशीदगंज (चांदपूरा) निवासी तनबीर खां (40) की शहर में ही जनरल स्टोर की दुकान चलाते थे।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
6 of 9
शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अपनी कार से वह पत्नी मीनू खां (35) व पुत्र आतिफ (18) का इलाज कराने लखनऊ जाने के लिए निकले थे। कार में उसकी बड़ी पुत्री आतिका (15) व छोटी पुत्री सानिया (9)भी थी।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
7 of 9
गोंडा-लखनऊ मार्ग का चौड़कीरण का कार्य होने के कारण तनबीर मड़ना मोड़ से जैदपुर-सफदरगंज मार्ग होते हुए हाईवे पर जाने के लिए टर्न किया था।
दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
8 of 9
जैदपुर-सफदरगंज मार्ग पर अकबरपुर धनेठी गांव के पास रास्ता खराब होने के कारण करीब आठ बजे तेज रफ्तार कार आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ से जा टकराई।
हादसे में कार चला रहे तनबीर उसकी पुत्री सानिया व पुत्र आतिफ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मीनू खां व पुत्री आतिका गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।