लखनऊ के माल क्षेत्र में रविवार को ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार को बचाने में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में ट्रॉली में सवार 25 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने चार एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से डॉक्टरों ने आठ घायलों की हालत नाजुक बताते हुए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 4
पुलिस के मुताबिक, माल इटौंजा रोड स्थित बाजार गांव चौराहे के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक एक-दूसरे को ओवर टेक कर रहे थे। इस बीच बाइक पर सवार दो युवक सामने आ गए। जिन्हें बचाने में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गई। इसमें 40 लोग सवार थे।
ये सभी बीकेटी देवरई गांव में भागवत व भंडारे से लौट रहे थे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चा एंबुलेंस बुलाकर सभी को सीएचसी भेजा। जहां से अमित, नीरज, रामरती, श्यामादेवी, कुमकुम, उमेश, कमला व गुड़िया को ट्रॉमा रेफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।