फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

विज्ञापन
1 of 12
राजधानी लखनऊ के बादशाहनगर सचिवालय कॉलोनी के सामने शुक्रवार तड़के बेकाबू कार ने फुटपाथ पर सो रहे मां-बेटे को रौंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

2 of 12
मृत महिला का दूसरा बेटा व एक अन्य महिला घायल हैं। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह करीब सौ मीटर तक झोपड़ियों में घुस गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

3 of 12
हादसे के बाद जमा लोगों ने कार सवार दो लोगों और ड्राइवर को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर गैर इरादतन हत्या का केस किया है।

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

4 of 12
सीओ महानगर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुल्फी विक्रेता केशवराज की पत्नी माया (65) और उनके दो बेटे रवि (24) व विकास फुटपाथ पर सो रहे थे। तड़के तेज रफ्तार इंडिगो कार ने बेकाबू हो कर झोपड़ियों में घुस गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

5 of 12
हादसे में माया व रवि की मौत हो गई जबकि विकास (12) व एक अन्य घायल महिला गायत्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

6 of 12
हादसे के बाद झोपड़पट्टी के लोग एकत्र हो गए। भीड़ ने कार सवार तीन लोगों को दबोच लिया और जमकर मारापीटा। गुस्साई भीड़ ने सड़क के दोनों तरफ जाम लगा दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

7 of 12
सीओ महानगर ने बताया कि माया के पति केशवराज की तरफ से महानगर कोतवाली में गैर इरादतन हत्या की एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने कार चला रहे गुडंबा कल्यानपुर निवासी कृष्ण कुमार शर्मा, अविनाश और फैजाबाद के वीरेंद्र को हिरासत में ले लिया है। विकास को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत
नाजुक बताई जा रही है।

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

8 of 12
बेकाबू कार ने फुटपाथ के सौ मीटर हिस्से में तबाही मचा दी। पॉलीटेक्निक चौराहा की तरफ से आ रही कार नाला पार करके बादशाहनगर चौराहा की तरफ बढ़ रही थी कि पेट्रोल पंप से सौ मीटर पहले अचानक चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार सड़क के बांयी तरफ फुटपाथ पर चढ़ गई।

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

9 of 12
फुटपाथ पर सो रहे लोगों को रौंदने के बाद कार आगे बनी झोपड़ियों में घुसकर रुक गई। हादसे में पांच झोपड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

10 of 12
फुटपाथ का बीस मीटर हिस्सा खून से लाल हो गया। माया और उसके बेटे रवि के शरीर क्षत-विक्षत हो गए। उनके शरीर के लोथड़े चारों तरफ फैल गए जिससे नजारा और वीभत्स हो गया। खून और मांस देखकर कई लोगों को चक्कर आ गया। महिलाएं रोने लगीं तो बच्चे दहशत से सहम गए। (हादसे में घायल हुई महिला।)

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

11 of 12
कार चालक और उसके साथी ने भागने की कोशिश की लेकिन डोर के लॉक फंस गए। तीनों ने खिड़की खोलकर कूदने की कोशिश की लेकिन तब तक भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। (घायल व्यक्ति।)
विज्ञापन

तस्वीरें: फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कार ने कुचला, दो की मौत

12 of 12
पुलिस ने बताया कि कार कृष्ण कुमार शर्मा चला रहा था जबकि अविनाश और वीरेंद्र पीछे बैठे थे। पीछे बैठे दोनों युवक अर्द्धनग्न अवस्था में थे। तीनों के शराब पीने की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें