फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः वजीरगंज समेत इन जगहों से पकड़े गए 15 और आरोपी, 10 केस दर्ज, 60 से ज्यादा चिह्नित

Mon, 23 Dec 2019 04:20 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारी से बात करते एसएसपी, गाड़ी में अपना सामान रखते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हिंसा के चौथे दिन रविवार को 15 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि वजीरगंज, ठाकुरगंज और हजरतगंज से उपद्रव के आरोपियों को पकड़ा गया है। इसके अलावा 10 और मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं। वहीं 60 से ज्यादा उपद्रवी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
लोगों को रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि वजीरगंज में पकड़े गए लोगों में नूर इस्लाम, असगर अली, रज्जक अली, मो. रहजुद्दीन, अकबर खां और उमर अली शामिल हैं। सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल वीडियो और फोटो से पहचान के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
परिवर्तन चौक चौराहे पर तैनात सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला
चिह्नित उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न थानों की टीमें जुटी हुई हैं। हजरतगंज में रविवार को जनता की तरफ से संपत्ति के नुकसान समेत अन्य धाराओं के 10 और मुकदमे दर्ज कराए गए।

 

4 of 7
आवागमन रहा बंद, परेशान रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
अब तक 34 मुकदमे दर्ज, 3500 अज्ञात व 30 नामजद
हिंसा में अब तक हजरतगंज, ठाकुरगंज, हसनगंज, कैसरबाग, वजीरगंज, अमीनाबाद, चिनहट थानों में पुलिस और जनता की तरफ से 34 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। सभी मुकदमों में 3500 अज्ञात व 25 से 30 लोग नामजद हुए हैं। गिरफ्तारियों का आंकड़ा 300 पहुंचने वाला है।

 
विज्ञापन

5 of 7
साधन न मिलने की वजह से पैदल जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
कहने पर नहीं, साक्ष्य के आधार पर की जाए गिरफ्तारी
एसएसपी ने हिंसा और उपद्रव के मामले में साक्ष्यों के आधार पर ही गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में कुछ लोगों के नाम-पते बताए थे। पुलिस ने जब ऐसे लोगों को पकड़ा तो माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

6 of 7
रास्ते में लगी बेरिकेटिंग - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अकबरी गेट पर ऐसे ही एक युवक लईक को पकड़ा गया था जिसका नाम एक उपद्रवी ने लिया था। युवक को पकड़ने के विरोध में सड़क पर सैकड़ों लोगों ने एकत्र होकर हंगामा किया था। पुलिस ने किसी तरह हालात संभाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रास्ते में लगी बेरिकेटिंग, लोगों को आने जाने से रोकती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाद में सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध के मोबाइल फोन की लोकेशन व अन्य तरीकों से की गई छानबीन में उस युवक की उपद्रव में संलिप्तता नहीं पाई गई और उसे छोड़ दिया गया था। एसएसपी ने कहा कि किसी के कहने पर किसी की गिरफ्तारी बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी मुकदमों की निष्पक्ष व वैज्ञानिक विवेचना करने के निर्देश दिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें