उप्र में एक सनसनीखेज मामल सामाने आया है। उन्नाव जिले के एक सरकारी भवन में 100 से अधिक नरकंकाल बोरियों में मिले हैं। ये तस्वीरें दिखाती हैं कि ये मामला आगे कितना तूल पकड़ सकता है।
विज्ञापन
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
2 of 9
पुलिस लाइन कैंपस में स्थित पुलिस लाइन अस्तपाल के कमरे में ये नरकंकाल पाए गए हैं। ये नरकंकाल समूचे न होकर शरीर के अलग-अलग हिस्सों के हैं। 20 से 25 प्लास्टिक बोरियों में पाया गया है।
विज्ञापन
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
3 of 9
खबरों के मुताबिक पुलिस लाइन के बिसरा कक्ष में यह नरकंकाल पाए गए हैं। शाम को जैसे ही यह खबर आई प्रशासन में सनसनी फैल गई। मीडिया का जमावड़ा लगते ही नेता भी वहां पहुंचने लगे। इतनी बड़ी संख्या में वहां पर नरकंकालों को देख कर पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
4 of 9
पुलिस ने वहां मौके पर चीफ फार्मेसिस्ट वीके वर्मा को बुला लिया गया। बताया गया कि यह नरकंकाल उन लाशों के होते हैं जिनकी यह जांच नहीं हो पाती है कि यह लाश किसकी है। इसलिए इन नरकंकालों को सुरक्षित रख लिया जाता है।
विज्ञापन
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
5 of 9
इस मामले की भनक जैसे ही राजनैतिक गलियारों में पहुंची इस पर राजनीति भी होनी शुरु हो गई। भाजपा के नेताओं ने इन नरकंकालों के पीछे किसी साजिश की बात की।
विज्ञापन
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
6 of 9
मामले को आगे बढ़ता देख पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उस नरकंकालों को एक बोरे में रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले की जांच करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
7 of 9
मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वहीं, यूपी के आईजी (कानून-व्यवस्था) ने भी उन्नाव के एसपी से मामले की जानकारी मांगी है।
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
8 of 9
उन्नाव के एसपी एमपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को साफ करने के लिए लिखित प्रमाण मंगाए। यहीं के पुलिस चिकित्सालय में काम कर चुके फार्मेसिस्ट वीके वर्मा ने जिला अस्पताल से लाकर रजिस्टर दिखाया जो सन् 1979 का बना हुआ है।
यूपी में इस तरह बोरियों में मिले नरकंकाल, देखिए तस्वीरें
9 of 9
विसरा कक्ष में सुरक्षित रखे जाने वाले मानव अस्थि अवशेषों के पूरे जखीरे का व्योरा रजिस्टर में दर्ज है। जिसमें तारीख वार पाए गए कंकाल व शेष हिस्सों की हड्डियों का विवरण लिखा हुआ है। मानव शरीर अस्थि हिस्सों को इस कक्ष में सहेजकर रखने का सिलसिला वर्ष 2008 तक किया गया।