यूपी में गणतंत्र दिवस परेड सही मायनों में शौर्य और सौंदर्य का प्रतीक बनी। टैंक-72 ने ताकत का अहसास कराया तो झाकियों और परेड के सौंदर्य ने मन मोह लिया। (सभी फोटो: अमित सिंह)
विज्ञापन
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
2 of 16
परेड से पहले सुबह विधानसभा व झण्डारोहण हुआ। यहां प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी, सपरिवार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
3 of 16
परेड सुबह दस बजे चारबाग से 7/11 गोरखा राइफल रेजीमेंट के कर्नल प्रणव कुमार के नेतृत्व में निकली।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
4 of 16
इसमें सैन्य शस्त्रों के साथ सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस पीएसी की टुकडिय़ां और स्कूली बच्चों की हिस्सेदारी के साथ एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों व निजी शिक्षण संस्थानों की दिलकश झाकियां भी शामिल हुईं।
विज्ञापन
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
5 of 16
परेड के बीच में बैंड वादक टुकडिय़ां देशभक्ति गीतों की धुन भी पेश किया।
विज्ञापन
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
6 of 16
सैन्य, अर्धसैनिक, पुलिस व पीएसी टुकडिय़ों के पीछे चिह्नित दस स्कूल कालेजों के बच्चे ड्रेस में ड्रिल करते हुए मार्च पास्ट में शामिल रहे।
विज्ञापन
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
7 of 16
मार्च पास्ट व गेम ड्रिल में शामिल स्कूलों ने नाज ए हिन्दुस्तान, संस्कार नृत्य व भारतीयम ड्रिल के साथ म्यूजिकल पिरामिड बनाया।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
8 of 16
परेड के पीछे विकास व कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती एक दर्जन से अधिक सरकारी विभागों व निजी शिक्षण संस्थाओं की भव्य झांकियां भी दर्शकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र थीं।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
9 of 16
ऐसी ही एक झांकी यह भी।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
10 of 16
इस झांकी के जरिए लखनवी तहजीब और संस्कृति को खूबसूरती से दर्शाया गया।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
11 of 16
इसके बाद आसमान में एक के बाद एक हैलीकॉप्टर लहराने लगे। उनसे फलों और तिरंगे गुब्बारों की बारिश हुई, तो इस खूबसूरत नजारे को देख हर कोई स्तब्ध रह गया।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
12 of 16
आसमान से तिरंगे गुब्बारों की बौछार बेहद शानदार लगी।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
13 of 16
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बच्चों को यह नजारा काफी पसंद आया और वे खुशी से झूम उठे। यही हाल बाकी दर्शकों का भी हुआ।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
14 of 16
राज्यपाल बीएल जोशी भी इस पूरे नजारे को देखते रह गए।
यूपी का 'गणतंत्र': आसमान से बरसा तिरंगा
15 of 16
वहां सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी भी खुद को नहीं रोक सके और इस शानदार नजारे को कैमरे में कैद करने लगे।