फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

Fri, 13 Feb 2015 03:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
1 of 12
वैलेंटाइन डे पर अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो शहर में ऐसी बहुत सी जगह हैं जहां आप जा सकते हैं। यहां पढ़िए लखनऊ में कौन-कौन से हैं वो हॉट स्पॉट जहां आप वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ये है अम्बेडककर सामाजिक परिवर्तन स्थल।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

2 of 12
लखनऊ में ये यूथ का फेवरेट स्पॉट हे। यूथ के साथ ही ये एक टूरिस्ट प्लेस भी है। ये इतना बड़ा है कि यहां आप आराम से काफी समय बिता सकते हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

3 of 12
बड़ा इमामबाड़ा लखनऊ के खास टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। इसे भूलभुलैया भी कहते हैं। यह आसिफ उद्दौला ने बनवाया था। लखनऊ के इस प्रसिद्ध इमामबाड़े का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इस भूलभुलैया में आप अपने दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

4 of 12
बड़े इमामबाड़ा में कई भ्रामक रास्‍ते हैं जो एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और इनमें कुल 489 दरवाजे हैं। यह माना जाता है कि यहां एक लम्‍बा रास्‍ता भी था जो गोमती नदी की ओर जाता था, अब इस रास्‍ते को बंद कर दिया गया है। ये एक अच्‍छी जगह है।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

5 of 12
छोटा इमामबाड़ा या छोटा श्राइन, लखनऊ में स्थित एक भव्‍य स्‍मारक है। इसे हुसैनाबाद इमामबाड़ा भी कहा जाता है। छोटा इमामबाड़ा को पैलेस ऑफ लाइट कहा जाता है क्‍योंकि त्‍यौहारों के दौरान इसे अच्‍छी तरह सजाया जाता था। इस स्‍मारक में लगी झूमरें, बेल्जियम से आयात करके लाई गई थी, जिन्‍हे इंटीरियर के लिए मंगवाया गया था। यहां आप अपने प्रेमी के साथ जाकर कुछ अच्छी यादें संजो सकते हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

6 of 12
ये पार्क शहरवासियों के लिए मार्निंग वॉक के लिए स्‍पेशल जगह बन चुकी है। पार्क में चारों ओर हरी - भरी घास बिछी हुई है और बीच - बीच में मार्बल के रास्‍ते बने हूए है। शाम को इस पार्क में दिल को खुश कर देने वाला नजारा देखने को मिलता है, कई फव्‍वारे एक साथ चलते हैं और पार्क में मनोरम दृश्‍य प्रदान करते है। यही वजह है कि कपल्स यहां सुकून ढूंढने आते हैं।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

7 of 12
अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्‍थल से कुछ ही दूसरी पर है गोमती बुद्धा विहार है। ये गोमती नदी के किनारे बना है। ये भी घूमने-फिरने की एक अच्छी जगह है। यहां पर आपको शांति मिलेगी।

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

8 of 12
रूमी दरवाज़ा लखनऊ के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। अवध वास्तुकला के प्रतीक इस दरवाज़े को तुर्किश गेटवे कहा जाता है। यहां भी आप एक यादगार वैलेंटाइन डे मना सकते हैं।

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

9 of 12
ईको पार्क में आप शांति से अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर सकते हैं। ये पार्क सुबह ग्यारह बजे खुलता है और रात आठ बजे तक खुला रहा है। जेल रोड स्थित इस गार्डन को कांशीराम स्मारक स्‍थल के नाम से भी जाना जाता है।

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

10 of 12
ईको गार्डन में देखने के लिए रॉक गार्डन और जानवरों के अद्भुत स्टेच्यु हैं। यंग कपल्स के लिए ये भी एक हॉट स्पॉट बन चुका है।

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

11 of 12
ईको गार्डन में दिन में तो कॉलेज स्टूडेंट्स से भरा ही रहता है। साथ ही रात में भी इस पार्क का नजारा देखने लायक रहता है।
विज्ञापन

वैलेंटाइन डे पर यहां मिलेंगे प्रेमी जोड़े

12 of 12
लखनऊ के पॉश इलाके में रहने वाले कपल्स के लिए जनेश्वर मिश्र पार्क एक नया स्पॉट है। इस पार्क को एशिया का सबसे बड़ा पार्क बताया जाता है। जल्द ही इस पार्क में लंदन की तर्ज में झूले लगने वाले हैं। इसमें बोटिंग भी शुरू होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें