फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: सादगी भरा है जीवन, सुबह तीन बजे छोड़ देते हैं बिस्तर, कुछ ऐसी है योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल

Fri, 25 Mar 2022 04:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हुए, तो चुनावी माहौल कई बार बदला। लेकिन परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आया और योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। वे आज शाम चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, और लगातार दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। सांसद से लेकर सीएम बनने तक के इस सफर में उन्होंने की उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन उनका दृढ संकल्प कभी नहीं डगमगाया। वहीं, लोगों के बीच योगी आदित्यनाथ को लेकर एक उत्सुकता ये भी हमेशा रहती है कि आखिर देश के सबसे बड़े राज्य के सीएम योगी कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं? उनकी दिनचर्या कैसी रहती है? अगर आप भी ये जानने के इच्छुक हैं, तो चलिए आपको योगी आदित्यनाथ के बारे में और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं..
विज्ञापन

2 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
सुबह 3 बजे उठते हैं योगी
  • बात अगर योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या की करें, तो वे सुबह 3 बजे बिस्तर छोड़ देते हैं और फिर 4 से 5 बजे के बीच वे योग करते हैं। इसके बाद योगी स्नान करके फिर पूजा-अर्चना करते हैं।
विज्ञापन

3 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
गोरखपुर भी जाते रहते हैं योगी
  • ये बात सभी जानते हैं कि योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर और वहां के मठ से पुराना नाता है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी वे वहां जाते रहते हैं। यहां जाकर वे मठ और मंदिर परिसर के चक्कर लगाते हैं और वहां की साफ-सफाई का जायजा भी लेते हैं।

4 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
  • यही नहीं योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोशाला जाकर गायों की सेवा भी करते हैं, और साथ ही मछलियों को दाना भी खिलाते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
शुद्ध शाकाहारी हैं योगी
  • योगी आदित्यनाथ पूर्ण रूप से शाकाहारी हैं, और वे सादे भोजना का ही सेवन करते हैं। भोजन के बाद वे कामकाज में लग जाते हैं। प्रदेश में जरूरतमंद लोगों के लिए उन्होंने कई तरह की योजनाएं भी चलाई हैं।
विज्ञापन

6 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : Twitter/@myogiadityanath
2 असलहे भी हैं
  • अपने नामांकन में योगी आदित्यनाथ ने जो जानकारी दी, उसके मुताबिक उनके पास एक रिवाल्वर और एक राईफल भी है। जहां रिवाल्वर की कीमत एक लाख रुपये है, तो वहीं राईफल की कीमत 80 हजार रुपये है।
विज्ञापन

7 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
नहीं है कोई वाहन
  • वहीं, अपने हलफनामे में योगी आदित्यनाथ ने ये भी जानकारी दी थी कि उनके पास खुद का कोई वाहन नहीं है। बात अगर उनके घर की करें, तो योगी आदित्यनाथ लखनऊ में स्थित सरकारी मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं। वहीं, बीच-बीच में वे गोरखपुर भी जाते रहते हैं क्योंकि यहां से उनका पुराना नाता है।

8 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : amar ujala
इतनी है संपत्ति
  • बात अगर उनकी संपत्ति की करें, तो इस बार हुए यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान भरे अपने नामांकन में योगी आदित्यनाथ ने इस बार में जानकारी दी थी। शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी संपत्ति में 59 लाख रुपये की वृद्धि हुई है, जो पिछले 4 साल में बढ़ी है।
विज्ञापन

9 of 9
योगी आदित्यनाथ के पास कितनी संपत्ति है - फोटो : अमर उजाला
  • जहां एक तरफ जब योगी एमएलसी चुने गए थे, तो उनकी संपत्ति 95 लाख 98 हजार रुपये थी, तो वहीं अब ये संपत्ति बढ़कर 1 करोड़ 54 लाख रुपये हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें