फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yogi Adityanath: खाने में क्या पसंद करते हैं यूपी के मुख्यमंत्री? जानिए योगी आदित्यनाथ की फिटनेस का राज

Fri, 05 Jun 2026 11:17 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी अनुशासित दिनचर्या, सात्विक भोजन, योग और आध्यात्मिक जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। सुबह जल्दी उठना, नियमित योग-ध्यान, सादा शाकाहारी भोजन और समय का कड़ाई से पालन उनकी फिटनेस और ऊर्जा का प्रमुख आधार माना जाता है।

विज्ञापन
1 of 6
योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर जानिए उनकी स्वस्थ दिनचर्या के बारे में - फोटो : amar ujala Graphics

CM Yogi Adityanath Birthday 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम भारतीय राजनीति के सबसे सक्रिय और अनुशासित नेताओं में लिया जाता है। 5 जून 2026 को उनके जन्मदिन के अवसर पर देशभर में उनके समर्थक शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन राजनीतिक उपलब्धियों से अलग एक सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है कि आखिर 54 वर्ष की उम्र में भी योगी आदित्यनाथ इतनी ऊर्जा और सक्रियता कैसे बनाए रखते हैं?

इसका जवाब उनकी सादगीपूर्ण जीवनशैली और वर्षों से अपनाई गई अनुशासित दिनचर्या में छिपा है। जहां आधुनिक जीवनशैली में देर रात तक जागना, अनियमित खानपान और तनाव आम बात हो गई है, वहीं योगी आदित्यनाथ का जीवन इससे बिल्कुल अलग दिखाई देता है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना, योग और ध्यान करना, सात्विक भोजन ग्रहण करना और समय का सदुपयोग करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है।

राजनीतिक व्यस्तताओं के बावजूद स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना उनकी सबसे बड़ी विशेषताओं में गिना जाता है। यही कारण है कि उनकी फिटनेस और कार्यक्षमता अक्सर चर्चा का विषय बनती है। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर आइए जानते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल, डाइट प्लान, मॉर्निंग रूटीन और फिटनेस के उन रहस्यों के बारे में जो उन्हें अलग पहचान देते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
मां पाटेश्वरी मंदिर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

सुबह 3 से 4 बजे के बीच शुरू होता है दिन

 
  • रिपोर्ट्स के अनुसार योगी आदित्यनाथ का दिन बेहद जल्दी शुरू होता है।
  • वे प्रातःकाल उठकर ध्यान, पूजा और योग के लिए समय निकालते हैं।
  • वर्षों से चली आ रही यह आदत उनके मानसिक और शारीरिक संतुलन का आधार मानी जाती है।
  • कई रिपोर्टों में बताया गया है कि वे सुबह के शांत वातावरण में आध्यात्मिक गतिविधियों से दिन की शुरुआत करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
योग करते सीएम योगी - फोटो : amar ujala

योग और ध्यान है फिटनेस का सबसे बड़ा मंत्र

 
  • योगी आदित्यनाथ की फिटनेस का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा नियमित योगाभ्यास है।
  • योग और ध्यान न केवल शरीर को सक्रिय रखते हैं बल्कि मानसिक एकाग्रता और निर्णय क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं।
  • स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ कई अवसरों पर योग और आध्यात्मिक अनुशासन के महत्व पर जोर दे चुके हैं।

4 of 6
आम महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सात्विक भोजन से बनाए रखते हैं ऊर्जा

  • योगी आदित्यनाथ का खानपान बेहद सादा और सात्विक माना जाता है।
  • रिपोर्ट्स के अनुसार वे तला-भुना और अत्यधिक मसालेदार भोजन कम पसंद करते हैं।
  • उनके नाश्ते में फल, दलिया, जूस या हल्का पौष्टिक भोजन शामिल होता है।
  • दोपहर और रात के भोजन में दाल, रोटी, उबली सब्जियां और शाकाहारी व्यंजन प्रमुख रहते हैं।

खाने में क्या पसंद और क्या नहीं?
 

नाश्ते में उन्हें दलिया खाना पसंद है।
सीएम योगी मौसमी फल, उबले चने और मूंग खाना पसंद करते हैं।
फलों में वह पपीता, एक गिलास दूध नाश्ते में लेते हैं।
वह सुबह तुलसी का काढ़ा पीना पसंद करते हैं।

 

क्या नहीं खाते हैं यूपी के सीएम योगी

  • सीएम योगी शाकाहारी हैं जो सात्विक भोजन का सेवन करते हैं।
  • वह मांसाहार या प्याज-लहसुन आदि से बने व्यंजन छूते तक नहीं हैं।
  • अक्सर वह रात का भोजन नहीं करते, ऐसे में वह सेब और दूध का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सादगी भरी जीवनशैली बनाती है अलग

 
  • मुख्यमंत्री होने के बावजूद योगी आदित्यनाथ की पहचान सादगीपूर्ण जीवनशैली से जुड़ी रही है।
  • सीमित जरूरतें, साधारण पहनावा और अनुशासित जीवन उनके व्यक्तित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है।
  • यही सादगी उन्हें आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

समय प्रबंधन और कार्यक्षमता का अनोखा संतुलन

 
  • सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी लोगों और विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार वे समय प्रबंधन को अत्यधिक महत्व देते हैं।
  • सुबह से देर शाम तक प्रशासनिक कार्यों, जनसुनवाई और बैठकों के बीच भी वे अपने दैनिक अनुशासन को बनाए रखने की कोशिश करते हैं।
  • यही आदत उन्हें लंबे कार्यदिवस में भी सक्रिय बनाए रखती है। 
 
युवाओं के लिए क्या है सीख?
  • योगी आदित्यनाथ की जीवनशैली से यह सीख मिलती है कि फिटनेस केवल जिम या महंगे सप्लीमेंट्स से नहीं आती।
  • नियमित दिनचर्या, संतुलित भोजन, पर्याप्त अनुशासन और मानसिक शांति भी स्वस्थ जीवन की महत्वपूर्ण कुंजी हैं।
  • यदि कोई व्यक्ति रोजाना कुछ समय योग, ध्यान और स्वस्थ खानपान को दे, तो वह अपनी ऊर्जा और कार्यक्षमता में सकारात्मक बदलाव महसूस कर सकता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें