फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: आंखों में दर्द और जलन से रहते हैं परेशान तो करें इन योगासनों का अभ्यास

Mon, 14 Apr 2025 11:15 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

नियमित योग से आंखों में दर्द और जलन से तो राहत मिलती ही है, साथ ही दृष्टि बेहतर होती है। आइए जानते हैं नेत्र संबंधी परेशानियों से बचने के लिए प्रभावी योगासनों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 4
आंखों में दर्द और जलन के लिए योग - फोटो : iStock
Yogasana for relief from Eye Pain : आंखें हमारी शरीर का कोमल अंग है, जिसका सावधानी से ख्याल रखना होता है। धूल, स्मॉग, मोल्ड, धुआं या पालतू जानवरों के डैंडर की वजह से आंखों में एलर्जी हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने से आंखों में जलन की समस्या होने लगती है। आंखों में सूखापन होने या तेज रोशनी, देर रात तक काम करने और पर्याप्त नींद न लेने से भी आंखों में दर्द व जलन की समस्या होना आम है।

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप आंखों को आराम दें। पर्याप्त नींद लें। धुएं या प्रदूषण से दूर रहें। बैक्टीरियल संक्रमण होने पर डॉक्टर के पास जाएं। वहीं आंखों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए योगाभ्यास की आदत डालें। नियमित योग से आंखों में दर्द और जलन से तो राहत मिलती ही है, साथ ही दृष्टि बेहतर होती है। आइए जानते हैं नेत्र संबंधी परेशानियों से बचने के लिए प्रभावी योगासनों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 4
आंखों में दर्द और जलन के लिए योग - फोटो : istock
आंखों को ऊपर नीचे करना

आंखों को चारों तरफ घुमाना (Eye Rotations) अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है।। आंखों को ब्लिंक करने से भी फायदा मिलता है। अपनी आईब्रोस के बीच में देखते हुए नाक की टिप को देखने की कोशिश करें। इस क्रिया को बार-बार दोहराएं और आंखों को गोल-गोल घुमाएं। ऐसा करने से आंखों को राहत मिलती है। दर्द व जलन कम होने के साथ ही धुंधला दिखने की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
आंखों में दर्द और जलन के लिए योग - फोटो : freepik.com
आंखों की मालिश

आईब्रोज की मसाज करने से भी आंखों की मालिश होती है। आंखों की मालिश करने के लिए आंखों के नीचे उंगलियों से मसाज करें। इसके बाद पलकों के ऊपर अंगूठे से हल्की मालिश करें। इससे आंखों को राहत मिलती है और दर्द कम होता है।
विज्ञापन

4 of 4
आंखों में दर्द और जलन के लिए योग - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
चक्रासन का अभ्यास

आंखों की सेहत को दुरुस्त करने के लिए चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। इससे आंखों में दर्द और जलन की समस्या से राहत मिलती है और नेत्र की रोशनी बढ़ती है। नेत्र संबंधित विभिन्न समस्याओं से निजात पाने के लिए चक्रासन का अभ्यास कर सकते हैं। 

------------------
 
नोट: ये योग विभिन्न स्रोतों से लिया गया और कई योगा एक्सपर्ट उपरोक्त योगासनों के फायदे बताते रहे हैं। आप इन योगासनों का अभ्यास योग एक्सपर्ट की देखरेख में करें। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही योग क्रिया करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें