कहते हैं कि दिन-भर की भाग-दौड़ के बाद नींद अच्छी आती है लेकिन बदलते समय में हमें दिन में काम करने के बाद भी नींद ना आने की शिकायत रहती है। बिस्तर पर जाते ही सोने की लाख कोशिश करते हैं लेकिन नींद नहीं आती। काम की टेंशन सोने ही नहीं देती। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो योग कर सकते हैं जो इस बीमारी को दूर भगाने में कारगर होते हैं। आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में।
विज्ञापन
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
2 of 6
नींद ना आने की बीमारी
शवासन
ये सबसे आसान आसनों में से एक माना जाता है। सबसे पहले अपनी चटाई पर सीधे लेट जाएं, अपनी हथेलियों को सीधे रखें और एकदम ढीला छोड़ दें। दोनों पैरों के बीच करीब एक फुट का गैप बनाएं। अपनी आंखों को बंद कर दें और पूरा ध्यान श्वास लेने पर लगाएं। इससे तनाव दूर होता है और आसानी से नींद आती है। इसे आप 5-6 मिनट तक कर सकते हैं।
विज्ञापन
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
3 of 6
नींद ना आने की बीमारी
सर्वांगासन
इसे करने के लिए पीठ के बल लेटें और दोनों हाथों को कमर पर रखें। साथ ही पैरों को जोड़ कर रखें। सांस भरते हुए दोनों पैरों को पहले 30 डिग्री के कोण तक ऊपर उठाएं। कुछ सेकेंड इस मुद्रा में रहने के बाद फिर साथ 60 डिग्री तक और फिर 90 डिग्री तक उठाएं। कुछ सेकेंड इस मुद्रा में रहने के बाद पैरों को नीचे लाते हुए सांस छोड़ें और शवासन में लेट जाएं।
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
4 of 6
नींद ना आने की बीमारी
अधो-मुख शवासन
इसे करने के लिए पेट के बल लेटें। अपने सिर को जमीन से लगाएं और दोनों पैरों के बीच एक फुट का अंतर रखें। हथेलियों को कंधों के समांतर जमीन पर रखें। अब सांस लेते हुए शरीर के मध्य भाग को ऊपर उठाएं। ध्यान रहे कि इसमें हाथ सीधे हो और पैरों का भार पंजों पर हो। इसमें शरीर का आकार पर्वत की तरह होना चाहिए और सिर जमीन से सटा हो।
विज्ञापन
अगर आपको नींद ना आने की समस्या है तो करें ये उपाय
5 of 6
नींद ना आने की बीमारी
उत्तानासन
इसमें आपको झुक कर खड़ा होना होता है लेकिन ध्यान रहे कि आपकी कमर एकदम सीधी हो। इससे दिमाग शांत होता है और तनाव मिटता है। दमा के रोगियों के लिए भी ये आसन कारगर होता है।
इन सब आसनों के अलावा आप रात में सोते समय स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम करें और बहुत देर तक टीवी ना देखें। साथ ही बेडरूम साफ रखें, खान-पान का ध्यान रखें और सोने का समय निर्धारित करें।