फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइनस से निपटने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा आराम

Thu, 06 Apr 2017 09:32 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
साइनस
साइनस की वजह से लोग काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में आवाज में बदलाव, सिर दर्द, बलगम आना जैसी स्थिति हो जाती है। ये एक ऐसी समस्या है जो दवाइयां लेने के बाद भी ठीक नहीं होती लेकिन योगासन की सहायता से आप इस बीमारी से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि साइनस में आप कौन-कौन से योगासन कर सकते हैं।
विज्ञापन

साइनस से निपटने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा आराम

2 of 6
साइनस
पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधा बैठें और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में एक-दूसरे से सटाकर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी कमर बिलकुल सीधी रहनी चाहिए। अब झुककर दोनों हाथों से पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ें। ये करते समय आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए और पैर भी जमीन से सटे हुए होने चाहिए। इस आसन को करने से साइनस में होने वाले सिर दर्द से भी आराम मिलता है।
विज्ञापन

साइनस से निपटने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा आराम

3 of 6
साइनस
उत्तानासन

इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं और लंबी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। अब आगे की ओर झुककर दोनों हाथों से जमीन छुएं। इस दौरान आपके घुटने सीधे होने चाहिए। कुछ देर इसी अवस्था में रहने के बाद फिर से हाथ ऊपर ले जाएं और सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में खड़े हो जाएं।

साइनस से निपटने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा आराम

4 of 6
साइनस
अनुलोम-विलोम

इस आसन के करने के लिए पद्मासन या सुखासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब अपने दाएं हाथ के अंगूठे से नाक के दाएं छिद्र को बंद करें और बाएं से सांस लें। अब बाएं छिद्र को अंगूठे के पास वाली दो अंगुलियों से बंद करें और दाएं से अंगूठा हटाते हुए सांस छोड़ें। ऐसा ही बाएं छिद्र के साथ करें। करीब तीन से दस मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने से आपको फायदा होगा।
विज्ञापन

साइनस से निपटने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा आराम

5 of 6
साइनस
हलासन

सबसे पहले जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को सीधा जमीन पर रखें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ें और दोनों पैरों को ऊपर उठाएं। पैरों को पीछे की ओर सीधे जमीन पर झुकाएं और पंजों को जमीन से सटाकर रखें। इस दौरान आपका सिर सीधा होना चाहिए। इस मुद्रा में दो से तीन मिनट रहें फिर सांस लेते हुए पैरों को सामान्य अवस्था में लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइनस से निपटने के लिए करें ये योगासन, मिलेगा आराम

6 of 6
साइनस
पवनमुक्तासन

इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और सांस लें। अब एक पैर के घुटने को मोड़ें और दोनों हाथों की अंगुलियों को एक-दूसरे में डालकर घुटने को पकड़कर पेट के साथ लगा दें। सांस बाहर निकालते हुए सिर को ऊपर उठाकर मोड़ें और घुटने को नाक पर लगाएं। करीब दस सेकेंड तक सांस रोकते हुए इस अवस्था में रहने के बाद पैरों को सीधा कर लें। ऐसा ही दूसरे पैर के साथ करें। दोनों पैरों के साथ आप ये दो से पांच बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें