फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: क्योंं नहीं आती है रात में नींद, जानकर इन योगासनों से पाएं अनिद्रा की समस्या से राहत

Tue, 04 Feb 2025 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती, तो इन योगासनों और प्राणायाम को अपनाकर चैन की नींद लें।
विज्ञापन
1 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
Yoga To Improve Sleep Quality: रात में अच्छी नींद न आना एक आम समस्या बन गई है। अनिद्रा के कई कारण हो सकते हैं जैसे तनाव, गलत दिनचर्या, खानपान, या शारीरिक गतिविधियों की कमी होना। नींद की समस्या को दूर करने के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाकर राहत महसूस की जा सकती है। अनिद्रा से बचने के लिए सोने से एक घंटे पहले मोबाइल, टीवी और लैपटॉप से दूर रहें। रात में हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग करें। इसके अलावा गर्म दूध या हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। नींद की समस्या रात में भारी भोजन के कारण भी होती है। इसलिए डिनर में हल्का खाना ही खाएं। एक निश्चित समय पर सोने और जागने की आदत डालें।

हालांकि इन तरीकों को अपनाकर भी अगर आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है, या हल्की नींद आती है तो कुछ योगासनों और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। अगर आपको भी रात में नींद नहीं आती, तो इन योगासनों और प्राणायाम को अपनाकर चैन की नींद लें।
विज्ञापन

2 of 5
बालासन - फोटो : istock
अनिद्रा दूर करने वाले प्रभावी योगासन

बालासन 

यह आसन दिमाग को शांत करता है तनाव को कम करने में मदद करता है। बालासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर हाथों को आगे की ओर फैलाकर झुकें। माथे को ज़मीन से लगाकर गहरी सांस लें। 1-2 मिनट इसी मुद्रा में रहें।  
विज्ञापन

3 of 5
शवासन - फोटो : इंस्टाग्राम
शवासन

यह आसन गहरी विश्रांति देता है और नींद की गुणवत्ता सुधारता है। शवासन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और शरीर को पूरी तरह ढीला छोड़ दें।  धीरे-धीरे सांस लें और मन को शांत करें।  5-10 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।  

4 of 5
विपरीत करणी - फोटो : Instagram
विपरीत करणी
  
यह आसन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और दिमाग को आराम देता है।विपरीत करणी आसन के अभ्यास के लिए दीवार के पास लेटकर पैरों को ऊपर रखें।  हाथों को साइड में रखें और गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक इसी मुद्रा में रहें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Butterfly Pose - फोटो : pexel
सुप्त बद्ध कोणासन 

यह योगासन नर्वस सिस्टम को शांत करता है और अनिद्रा को दूर करता है।  इस आसन के अभ्यास के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को मोड़कर तलवों को आपस में जोड़ें। हाथों को रिलैक्स स्थिति में रखें और गहरी सांस लें।  5-10 मिनट तक करें।  
 
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें