फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: थायरॉइड की समस्या से हैं परेशान, नियमित तौर पर करें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 02 May 2024 09:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
थायराॅइड की समस्या में करें योग - फोटो : istock

Yoga Tips:  तनाव के कारण हाइपोथायरायडिज्म की समस्या हो सकती है। थायराइड का स्तर बढ़ने पर कई स्वास्थ्य संबंधित जटिलताएं हो सकती हैं। थायराइड गले में स्थित एक छोटी ग्रंथि है, जो कई आवश्यक हार्मोन स्रावित करती है। ये हार्मोन मेटाबाॅलिज्म, शरीर के तापमान और विकास के लिए आवश्यक होते हैं। थायराइड के स्तर के बढ़ने या कम होने, दोनों ही स्थिति में शरीर को नुकसान हो सकता है। योग गुरु, कुछ योग मुद्राओं को थायराइड के स्तर को संतुलित करने के लिए सहायक मानते हैं।

समग्र स्वास्थ्य के लिए योग फायदेमंद माना जाता है। योग से शरीर में ऊर्जा संतुलित होती है और लचीलापन आने के साथ ही तनाव की समस्या से छुटकारा मिलता है। कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के लिए योग को असरदार माना जाता है। थायराइड के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के लिए यहां कुछ योगासनों के फायदे बताएं जा रहे हैं

विज्ञापन

2 of 5
सेतुबंधासन - फोटो : istock
थायराइड में करें सेतुबंधासन का अभ्यास

इस आसन को ब्रिज पोज भी कहते हैं। पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए यह योगासन लाभकारी है। अध्ययनों से पता चला है कि सेतुबंधासन के अभ्यास से थायराइड के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट कर पैरों को कंधे की चौड़ाई से थोड़ा अलग करके घुटनों को मोड़ लें। अब हथेलियों को खोलते हुए हाथ को बिल्कुल सीधा जमीन पर सटा लें और सांस को लेते हुए कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएंं। सांस छोड़ते हुए पुरानी वाली स्थिति में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
कोबरा पोज - फोटो : istock
कोबरा पोज
 
थायराइड की समस्या से राहत पाने के लिए कोबरा पोज का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन से गले और थायराइड को उत्तेजित करने में सहायक माना जाता है। कोबरा पोज के अभ्यास से लिए जमीन पर लेटकर हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखें। अब श्वास लेते हुए छाती को फर्श से उठाते हुए छत की ओर देखें। अब शरीर को फर्श पर दोबारा लेकर आएं। इस योग को दोहराएं।

4 of 5
मार्जरी आसन - फोटो : istock
कैट-काउ पोज

थायराइड की समस्या से परेशान लोगों को कैट काऊ का अभ्यास करना चाहिए। यह गले में रक्त के प्रवाह को निरंतर जारी रखने में लाभकारी है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले कलाइयों और घुटनों की मदद से जानवरों जैसी मुद्रा बना लें। गहरी श्वास लें और छोड़ें। इस योग को रोजाना 10 मिनट करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पश्चिमोत्तासन - फोटो : Pixabay
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें