फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: आसानी से पिघल सकती है शरीर की चर्बी, रोजाना करें इन योगासनों का अभ्यास

Thu, 05 Sep 2024 09:26 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ योग आसन जैसे कि सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पादहस्तासन, आदि, शरीर को तंत्रिका के रूप में काम करने में मदद कर सकते हैं और चर्बी को घटाने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते है शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए कौन से योग फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
शरीर की चर्बी कम करने वाले योग - फोटो : istock
Yoga Tips: शरीर की चर्बी बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण हैं अनियमित आहार, कम शारीरिक गतिविधि और अधिक जंक फूड या पोषण रहित खाने का सेवन। जब आपका शरीर अतिरिक्त कैलोरीज़ का सामना करता है और उसे उपयोग नहीं करता है, तो यह अतिरिक्त कैलोरी को चर्बी के रूप में संचित कर देता है। शरीर की चर्बी बढ़ने से दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा आदि समेत तमाम समस्याएं हो सकती हैं।

चर्बी को कम करने और वजन घटाने के लिए पौष्टिक आहार के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक सक्रियता जैसे व्यायाम व योग का नियमित अभ्यास भी असरदार है। 

योग भी शरीर के अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मददगार हो सकता है। कुछ योग आसन जैसे कि सूर्य नमस्कार, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पादहस्तासन, आदि, शरीर को तंत्रिका के रूप में काम करने में मदद कर सकते हैं और चर्बी को घटाने में सहायक हो सकते हैं। आइए जानते है शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करने के लिए कौन से योग फायदेमंद हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
bhujangasana - फोटो : Pexel
भुजंगासन 
 
पीठ और पेट की चर्बी को कम करने के लिए भुजंगासन फायदेमंद योग क्रिया है। इस आसन से खून का संचार बेहतर होता है। अगर कमर मोटी है और शरीर का बाकि हिस्सा पतला है तो नियमित तौर पर भुजंगासन करना चाहिए। भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेटकर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें और शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं। कुछ सेकेंड इसी स्थिति में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन

3 of 5
Dhanurasana - फोटो : pexel
धनुरासन

आपका वजन बढ़ रहा है, तो आप धनुरासन का अभ्यास कर सकते हैं। बैली फैट को कम करने में ये काफी असरदार माना जाता है। इसके अलावा हाथ और पैरों की चर्बी कम करने के लिए भी आप इस योगासन को कर सकते हैं। इस आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें और हाथों से पैरों को पकड़कर रखें। अब श्वास लेते हुए सीने को ऊपर की ओर उठाएं और हाथों से पैरों को खींचें। श्वास की गति पर ध्यान केंद्रित करते हुए 15-20 सेकेंड इसी अवस्था में रहें। 

4 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : istock
त्रिकोणासन

त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर का रक्त प्रवाह बेहतर होता है और चेहरे पर ऊर्जा व निखार आती है। फुर्ती, मांसपेशियों में मजबूती और कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच कुछ दूरी बनाएं। अब कमर को बाईं और झुकाते हुए बाएं हाथ से बाएं पैर के पंजों को छुएं। फिर दाएं हाथ को बिल्कुल सीधा सिर से लगाकर रखें। कमर को दाईं ओर झुकाते हुए दाएं हाथ से पैरों के पंजों को छुते हुए इस क्रिया को दोनों ओर से दोहराएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Meditaion, yoga - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें