फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: आटा गूंथते समय कलाई में होता है दर्द तो करें इन योगासनों का अभ्यास, मिलेगी राहत

Sun, 02 Apr 2023 10:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कलाइयों और हाथों में दर्द से राहत के लिए योग - फोटो : istock
Yoga Tips: अक्सर दफ्तर या घर के कामकाज के दौरान लोगों के शरीर में दर्द होने लगता है। गृहणियां परिवार और रसोई के कामकाज के कारण बहुत थक जाती हैं। थकान के साथ ही पीठ और कमर में दर्द होना सामान्य है। हालांकि कई बार इस तरह के दर्द से कामकाज में समस्या होने लगती है। जैसे जो लोग रसोई का कामकाज करते हैं और आटा गूंथते हैं, उनकी कलाई में आटा गूंथते समय अधिक दबाव देने पर दर्द होने लगता है। कपड़े धोते समय या घर की साफ सफाई करते समय हाथ, पीठ या कमर में दर्द होना सामान्य है। ज्यादा समय तक खड़े खड़े काम करने से सर्वाइकल का दर्द भी परेशान कर सकता है। हालांकि भारतीय महिलाएं रोज होने वाले इस दर्द को नजरअंदाज करती रहती हैं, जो कि बाद में अधिक समस्या बढ़ा सकता है। महिलाएं कलाई, कमर, पीठ और हाथों के दर्द से निजात पाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकती हैं। योग से कई लाभ मिलते हैं और शारीरिक दर्द कम होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए गृहणियों के लिए दर्द से राहत पाने के फायदेमंद योगासन।
विज्ञापन

2 of 5
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Istock
अधोमुख श्वानासन

अगर आपकी कलाइयों में दर्द रहता है तो उन्हें मजबूत बनाने और दर्द से राहत पाने के लिए अधोमुखाश्वासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से कलाइयों पर दबाव पड़ता है और मजबूती मिलती है। अधोमुखाश्वासन करने के लिए पेट के बल सीधे लेटकर कमर को ऊपर की तरफ ले जाएं। घुटनों को सीधा रखते हुए हाथों को फर्श से छुएं। इस आसन को करते समय घुटने और कमर सीधी रहनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
मयूरासन - फोटो : Istock
मयूरासन

इस आसन को करने से हाथ और भुजाएं मजबूत होती है। पेट संबंधी विकार दूर हो सकते हैं। मयूरासन करने के लिए एड़ियों के बल बैठकर हाथों को फर्श पर रखें। अब उंगलियों को पैरों की ओर रखते हुए पैरों को पास और घुटनों को दूर सीथा रखें। फिर हाथों को शरीर के ऊपर की उठाते हुए कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें।

4 of 5
वशिष्ठासन - फोटो : Istock
वशिष्ठासन

हाथों और कलाइयों की मजबूती के लिए नियमित वशिष्ठासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने से हाथों पर जोर पड़ता है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। वशिष्ठासन का अभ्यास करने के लिए एक हाथ पर पूरे शरीर का भार रखते हुए दूसरे हाथ को ऊपर हवा में उठाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें