फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: एक महीने में कम करनी है पेट की चर्बी तो करें इन योगासनों का नियमित अभ्यास

Thu, 27 Feb 2025 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां आपको ऐसे योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जो पेट के साथ ही शरीर के अन्य भागों की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पेट की चर्बी कम करने के लिए योग - फोटो : istock
Yoga Tips To Reduce Belly Fat: बिगड़ी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान का असर शरीर और पेट पर दिखने लगता है। इससे शरीर की चर्बी बढ़ जाती है और तोंद निकल आता है। पेट की बढ़ी हुई वसा शरीर की बनावट को तो प्रभावित करती ही है, साथ ही स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है।जिद्दी चर्बी को घटाने के कई तरीके हैं। जीवनशैली में बदलाव, संतुलित और फाइबर युक्त भोजन का सेवन व शारीरिक गतिविधियों जैसे व्यायाम और योग से चर्बी घटाई जा सकती है। अगर आप भी मोटापा या पेट की चर्बी को घटाना चाहते हैं तो कुछ योगासनों के अभ्यास की आदत डाल लें। यहां आपको ऐसे योगासनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है, जो पेट के साथ ही शरीर के अन्य भागों की अतिरिक्त चर्बी कम करने में सहायक हैं।
विज्ञापन

2 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन

भुजंगासन का अभ्यास कई तरह की शारीरिक समस्याओं से राहत दिला सकता है। इस आसन से पेट की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में मदद करता है।

कैसे करें

भुजंगासन के अभ्यास के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
अब दोनों हथेलियों को कंधों के पास रखें।
धीरे-धीरे छाती को ऊपर उठाएं और सिर को पीछे की ओर झुकाएं।
15-30 सेकंड तक इसी स्थिति में रहें।
विज्ञापन

3 of 5
नौकासन - फोटो : freepik
नौकासन

नौकासन को बोट पोज भी कहते हैं। नौकासन के अभ्यास पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और अतिरिक्त चर्बी को जलाने में मदद करता है।

कैसे करें:

इस आसन को करने के लिए किसी समतल स्थान पर पीठ के बल लेट जाएं।
अब पैरों और सिर को धीरे-धीरे हवा में ऊपर उठाएं।
हाथों को सामने की ओर सीधा करें, ताकि शरीर नाव की आकृति जैसा दिखे।
इस मुद्रा को 20-30 सेकंड तक बनाए रखें।
 

4 of 5
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
कपालभाति प्राणायाम

आसनों के साथ ही ध्यान और प्राणायाम भी चर्बी घटाने में असरदार हो सकते हैं। कपालभाति प्राणायाम प्राणायाम पेट की चर्बी को तेज़ी से कम करने के लिए बेहद उपयोगी है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और पाचन को सुधारता है।

कैसे करें:

सबसे पहले सुखासन या पद्मासन में बैठें।
नाक से सांस को तेज़ी से बाहर छोड़ें और पेट को अंदर की ओर खींचें।
इसे 1 मिनट तक दोहराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yoga - फोटो : Adobe stock
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें