आज देश स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के अवसर पर 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहा है। 75 साल में देश ने स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ आर्थिक-सामाजिक तौर पर कई मुकाम हासिल किए। आजादी के अमृत महोत्सव पर मौका है सेहतमंद समाज को बनाने के प्रण का, ताकि देश का हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रह सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस पहल की शुरुआत हमारे प्रयास के साथ होती है। देश के हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य को बेहतर रखने की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है और आपकी यह कोशिश स्वस्थ समाज के निर्माण में सहायक हो सकती है।
बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन के साथ नियमित रूप से योग-व्यायाम के अभ्यास पर जोर दिया जाता है। योग, शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने का सबसे कारगर तरीका हो सकते हैं। मौजूद समय की ज्यादातर बीमारियों पर नजर डालें तो उसमें शारीरिक निष्क्रियता को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा सकता है, योग के नियमित अभ्यास की आदत इसमें आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है। आइए जानते हैं कि स्वस्थ शरीर-स्वस्थ समाज के लिए किन योगासनों को दिनचर्या में शामिल करके लाभ प्राप्त किया जा सकता है?