फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: सुबह ठीक से नहीं होता पेट साफ तो करें इन योगासनों का अभ्यास, कब्ज की समस्या भी होगी दूर

Sun, 29 Sep 2024 09:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप का सही से पेट साफ नहीं हो पा रहा है, तो कब्ज, पेट में दर्द, सूजन, त्वचा की समस्याएं, उच्च रक्तचाप, मूड स्विंग्स, कमजोरी और थकान जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, व्यायाम करें और कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास जीवनशैली में शामिल करें।
विज्ञापन
1 of 5
पेट की समस्या के लिए योग - फोटो : istock
Yoga Asanas For Constipation: सही से पेट साफ न होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे आहार में फाइबर की कमी, पानी की कमी होना, जिससे पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता और पेट साफ नहीं हो पाता। असंतुलित आहार, शारीरिक सक्रियता की कमी , तनाव व चिंता, पाचन तंत्र संबंधित समस्याएं पेट साफ न होने के सामान्य कारण हो सकते हैं।

वहीं अगर आप का सही से पेट साफ नहीं हो पा रहा है, तो कब्ज, पेट में दर्द, सूजन, त्वचा की समस्याएं, उच्च रक्तचाप, मूड स्विंग्स, कमजोरी और थकान जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस समस्याओं से बचने के लिए पर्याप्त पानी पीएं, व्यायाम करें और कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास जीवनशैली में शामिल करें।
विज्ञापन

2 of 5
पवनमुक्तासन - फोटो : istock
पवनमुक्तासन
  • इस आसन में पीठ के बल लेट कर एक पैर को मोड़कर छाती के पास लाएँ और हाथों से पकड़ लें।
  • दूसरे पैर से भी यही प्रक्रिया दोहराएँ।
  • इसे नियमित रूप से करने से गैस और कब्ज की समस्या कम हो सकती है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन
  • पेट के बल लेटकर, हाथों को कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएँ।
  • यह आसन पाचन तंत्र को सक्रिय करने में मदद करता है।
 

4 of 5
Vajrasana - फोटो : pexel
वज्रासन
  1. घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठें।
  2. यह आसन भोजन के बाद किया जा सकता है और यह पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
त्रिकोणासन - फोटो : istock
त्रिकोणासन 
 
  • सीधे खड़े होकर पैर को फैलाएँ और दोनों हाथों को फैलाकर एक हाथ से पैर को छुएं।
  • यह आसन पेट के अंगों को स्ट्रेच करता है और पाचन को सुधारता है।
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें