Yoga Asanas for Healthy Liver: हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी बीमारी है। जब संक्रमण के कारण लिवर में सूजन हो जाती है, जो हेपेटाइटिस की समस्या हो सकती है। लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। लिवर खाने को पचाने में मदद करता है। लिवर में होने वाली समस्या शरीर के सुचारू रूप से कार्य करने की क्षमता पर असर डालती है, जो व्यक्ति के लिए जानलेवा भी हो सकता है। ऐसे में हेपेटाइटिस और लिवर से जुड़ी अन्य बीमारियों से बचने के लिए कुछ उपाय करने चाहिए। लिवर को मजबूत बनाने के लिए योगासन काफी फायदेमंद है। नियमित कुछ खास योगासनों के अभ्यास से लिवर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। योग कई बीमारियों से शरीर को दूर रखता है, साथ ही रोगियों की सेहत को सुधारने के लिए भी योग फायदेमंद है। चलिए जानते हैं लिवर को सेहतमंद रखने और लिवर इन्फेक्शन व हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए फायदेमंद योगासनों के बारे में।