फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Immunity Boost: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए नियमित करें इन योगासनों का अभ्यास

Wed, 18 Oct 2023 11:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें ये योगासन - फोटो : istock
Immunity Boost: बिगड़ी जीवनशैली और गलत खानपान के कारण लगातार लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं। रोगों से बचने का सबसे प्राकृतिक तरीका रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है, ताकि शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो सके।

कोरोना काल से ही लोग अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। पौष्टिक आहार, विटामिन्स के सेवन और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव इसका एक जरिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इम्यूनिटी को बढ़ावा देना एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। योग का नियमित रूप से अभ्यास इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का बेहतर विकल्प है।

योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है, साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में मदद करता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक तौर पर बढ़ाने के लिए कुछ योगासनों का अभ्यास लाभकारी हो सकता है। आइए आगे की स्लाइड में जानिए कुछ योगासनों के बारे में, जिनके अभ्यास से प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ कई तरह की बीमारियों के खतरे को भी कम कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock
प्राणायाम का करें अभ्यास

सबसे फायदेमंद योगासनों में से एक प्राणायाम है, जिसके नियमित अभ्यास से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिल सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में प्राणायाम का अभ्यास करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। दिनचर्या में प्राणायाम को शामिल करके प्रतिरक्षा बढ़ाने के साथ कई तरह के संक्रमण की जटिलताओं को कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बालासन
बालासन या चाइल्ड पोज

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के लिए बालासन का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। यह पीठ के निचले हिस्से में तनाव और थकान कम होता है। दिमाग को शांत रखने के साथ रक्त के परिसंचरण को सुधारने में भी इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।

4 of 5
dhanurasana - फोटो : istock
धनुरासन योग

धनुरासन योग का अभ्यास रक्त प्रवाह में सुधार करता है, जिससे प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। धनुरासन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं। कमर से छाती तक की तमाम समस्याओं को दूर करने में धनुरासन योग का अभ्यास लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीवार के सहारे योग - फोटो : istock
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें