फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: क्या शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मददगार है मेडिटेशन? जानिए इसके नियमित अभ्यास के लाभ

Tue, 24 May 2022 11:31 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोजाना योग करने के लाभ - फोटो : iStock
शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से योगासन करने की सलाह दी जाती है। इसमें भी मेडिटेशन करना आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। मेडिटेशन यानी कि ध्यान मुद्रा शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बेहतर बनाए रखने में काफी मददगार हो सकते हैं।

नियमित योग का अभ्यास करने वाले लोगों में कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का जोखिम भी कम पाया जाता है। क्या योग-मेडिटेशन का अभ्यास करने से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है? 

गर्मी के इस मौसम में बढ़ते तापमान के दुष्प्रभावों से बचे रहने के लिए सभी लोगों को शरीर के तापमान को कंट्रोल में रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। हीट-स्ट्रोक जैसी स्थितियों में ताप सामान्य से काफी अधिक हो जाता है जिसके कई प्रकार के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। योग विशेषज्ञों के मुताबिक इसमें नियमित रूप से योगासनों, विशेषकर मेडिटेशन का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में किन योगासनों का अभ्यास फायदेमंद हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 4
मेडिटेशन का नियमित अभ्यास - फोटो : iStock
मेडिटेशन से कंट्रोल रहता है शरीर का तापमान

शोध से पता चलता है कि नियमित ध्यान मुद्रा के अभ्यास से मन, हृदय और शरीर की क्षमता में सुधार किया जा सकता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक मन को शांत करने और कई प्रकार के अन्य दुष्प्रभावों से बचाव के लिए योगासनों के अभ्यास की आदत आपके लिए सहायक हो सकती है।

मेडिटेशन का अभ्यास करने वाले लोगों में गर्मी से होने वाले दुष्प्रभावों का खतरा भी कम होता है, हालांकि इसकी अध्ययन आधारित प्रमाणिकता कम है। मेडिटेशन करने की आदत शरीर में कई अन्य प्रकार के सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
ध्यान मुद्रा के लाभ - फोटो : Pixabay
मेडिटेशन से होने वाले लाभ

मेडिटेशन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
  • तनावपूर्ण स्थितियों से निपटने में मदद मिलती है।
  •  तनाव को प्रबंधित करने और कौशल के निर्माण में सहायक।
  • आत्म-जागरूकता और ध्यान केंद्रित करने में मददगार।
  • नकारात्मक भावनाओं को कम करने में सहायक।
  • धैर्य और सहनशीलता में वृद्धि करने वाला अभ्यास।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभदायक।
विज्ञापन

4 of 4
रोजाना कीजिए योगासनों का अभ्यास - फोटो : Pixabay
इन बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है मेडिटेशन

शोध से पता चलता है कि कई प्रकार की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को दूर करने में भी मेडिटेशन का अभ्यास लाभदायक हो सकता है।
  • चिंता विकार-डिप्रेशन।
  • दमा- कैंसर के लक्षणों को कम करने में सहायक।
  • दिल की बीमारी।
  • उच्च रक्तचाप।
  • नींद की समस्या।


-------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें