Yoga For Leg Stiffness : सर्दियों की सुबह ठंडी फर्श पर पहला कदम रखते ही पैरों में खिंचाव, जकड़न और सुन्नपन महसूस होने लगता है। यह सिर्फ उम्र का मसला नहीं है, यह खून के संचार, मांसपेशियों की जकड़न और कम शारीरिक गतिविधि का सीधा असर है। इस मौसम में पैरों में सूजन या जकड़न होना सामान्य है। लोग इस समस्या से राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं। हालांकि दवाओं से पहले हाथ-पैरों की जकड़न के इलाज के लिए योग सबसे भरोसेमंद उपाय है।
योग तुरंत असर नहीं करता, लेकिन कुछ आसन ऐसे हैं जो पहली बार अभ्यास में ही पैरों को गर्माहट, लचीलापन और राहत दे देते हैं, खासकर ठंड के मौसम में। स्थायी इलाज के लिए तो योग असरदार है। ठंड में पैरों की अकड़न कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर का संकेत है कि उसे चलने, खिंचने और सांस लेने की जरूरत है। अगर रोज 10–15 मिनट भी कुछ खास योगासनों का अभ्यास किया जाए तो सर्दियों की सुबह हल्का और सक्रिय महसूस होगा और जकड़न व दर्द से राहत मिलेगा।