फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बस 15 मिनट योग से पाएं ग्लोइंग स्किन और जवां चेहरा

Mon, 06 Oct 2025 08:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga Tips: योग से शरीर के अंदर टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन साफ, मुलायम और हेल्दी रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योग टिप्स और आसन जो आपकी स्किन को भीतर से सुंदर बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
निखरी त्वचा के लिए योग - फोटो : Amar Ujala

Yoga For Glowing Skin: हर महिला चाहती है कि उसकी त्वचा हमेशा निखरी, दमकती और जवां बनी रहे। लेकिन बढ़ती उम्र, तनाव, प्रदूषण और गलत खान-पान से त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बेहतर उपाय योगासन  है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि चेहरे की मांसपेशियों में रक्त संचार बढ़ाकर त्वचा को नैचुरल ग्लो देता है। योग से शरीर के अंदर टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्किन साफ, मुलायम और हेल्दी रहती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे योग टिप्स और आसन जो आपकी स्किन को भीतर से सुंदर बना सकते हैं।

योगासन से त्वचा को क्या फायदे होते हैं?

योग त्वचा के लिए एक नेचुरल ब्यूटी थेरेपी है। यह रक्त प्रवाह को बढ़ाता है, तनाव को कम करता है और त्वचा को अंदर से पुनर्जीवित करता है। नियमित योगाभ्यास से त्वचा की कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषण मिलता है, जिससे चेहरा अधिक युवा और दमकता हुआ दिखता है। इसके साथ ही सही आहार, नींद और पानी की मात्रा का संतुलन बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है।

विज्ञापन

2 of 6
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने वाले योगासन

सर्वांगासन

यह आसन चेहरे तक रक्त प्रवाह बढ़ाता है, जिससे झुर्रियां कम होती हैं और स्किन नैचुरली ग्लो करने लगती है। इसे ‘ग्लोइंग स्किन योग’ भी कहा जाता है।

विज्ञापन

3 of 6
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala

भुजंगासन 

यह आसन चेहरे की कोशिकाओं को ऑक्सीजन देता है और त्वचा को टाइट बनाता है। इससे डार्क सर्कल और थकान भी कम होती है।

4 of 6
हलासन - फोटो : Freepik

हलासन 

तनाव और हार्मोनल असंतुलन से स्किन पर जो असर पड़ता है, उसे यह आसन संतुलित करता है। इससे त्वचा में निखार आता है।

विज्ञापन

5 of 6
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधोमुख श्वानासन

इस आसन से चेहरे की ओर रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिससे चेहरा प्राकृतिक रूप से गुलाबी और ताजा दिखता है

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala

कपालभाति प्राणायाम

यह श्वास क्रिया शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालती है, जिससे स्किन साफ और चमकदार बनती है। नियमित अभ्यास से मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं।

 

नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें