फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को करने चाहिए ये योगासन, हर उम्र के लोगों के लिए है फायदेमंद

Tue, 28 Feb 2023 11:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सभी आयु के लोगों के लिए योगासन - फोटो : Istock
Yoga Tips For All Age Group: कई तरह की क्रोनिक बीमारियां दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही हैं। इससे बचने के लिए हर उम्र के लोगों को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपायों को अपनाना चाहिए। कुछ दशकों पहले तक माना जाता था कि उम्र बढ़ने के साथ बीमारियां समस्या बनती हैं लेकिन अब ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं, जहां कम आयु के बच्चे गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज, हृदय रोग जैसी समस्या बच्चों में भी देखने को मिलती है। बच्चों और बड़ों दोनों को ही सेहतमंद रहने और इन बीमारियों से सुरक्षा के लिए पौष्टिक आहार और नियमित तौर पर योगासनों के अभ्यास को जीवनशैली में शामिल करना चाहिए।

प्रतिदिन बच्चों और बुजुर्ग, सभी उम्र के लोगों को कुछ योगासनों का अभ्यास करना चाहिए। जब आप परिवार के साथ योगासन करने के लिए बैठें तो उम्र के मुताबिक अलग अलग योग करने के साथ ही कुछ ऐसे समान योगासनों को भी कर सकते हैं, जो बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी एक साथ कर सकते हैं। ये रहे हर आयु वर्ग के लिए योगासन।
विज्ञापन

2 of 5
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Istock
अधोमुख शवासन योग का अभ्यास

अधोमुख शवासन योग हर आयु के लोग आसानी से कर सकते हैं। इस योग के अभ्यास से रक्त संंचरण ठीक रहता है। शरीर को ताकत मिलती है और स्ट्रेचिंग करने में मदद करता है। कमर दर्द, सिर दर्द, थकान और अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए ये योगासन लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 5
अनुलोम विलोम प्राणायाम - फोटो : Istock
प्राणायाम का अभ्यास

सभी आयु के लोग नियमित रूप से प्राणायाम का अभ्यास कर सकते हैं। यह योग दिमाग को शांत रखने में असरदार है। प्राणायाम श्वास के माध्यम से ऑक्सीजन को बढ़ावा देता है और कार्बन डाइऑक्साइड के स्तर को कम करता है। फेफड़ों की मजबूती, अच्छी नींद, मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र के लिए प्राणायाम का नियमित अभ्यास लाभकारी है।

4 of 5
भुजंगासन - फोटो : Istock
भुजंगासन का करें अभ्यास

परिवार के बच्चों से लेकर माता पिता और बुजुर्ग सदस्यों तक सभी के लिए भुजंगासन योग लाभकारी है। इस योग से पीठ और रीढ़ संबंधित समस्याओं से बचाव होता है। इसका अभ्यास छाती, कंधों और पेट को फैलने से रोकता है। तनाव और थकान को दूर करने में भी भुजंगासन लाभकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पश्चिमोत्नासन योग के अभ्यास से लाभ - फोटो : Pixabay
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें