फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बच्चों के लिए क्यों जरूरी है नियमित योगासन? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Sat, 02 Jul 2022 12:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला. नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बच्चों के लिए योगासन - फोटो : Istock
शारीरिक सक्रियता सिर्फ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ही नहीं बल्कि संपूर्ण विकास के लिए भी आवश्यक है। यही कारण है कि बच्चों को आउटडौर गेम्स के लिए बढ़ावा देने की विशेषज्ञ सलाह देते हैं। हालांकि शहरी क्षेत्रों में आउटडोर गेम्स का मौका कम बन पाता है इसलिए विशेषज्ञ बच्चों के लिए नियमित योग और व्यायाम के अभ्यास की आदत डालना भी फायदेमंद हो सकता है। योगासन, शारीरिक और मानसिक फिटनेस को बनाए रखने के साथ बच्चों के विकास को बढ़ावा देने और कई तरह की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मददगार माने जाते हैं। 

योग विशेषज्ञ कहते हैं, स्कूली उम्र के बच्चों (6 से 12 वर्ष की आयु) में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए योग और मेडिटेशन के अभ्यास को काफी कारगर माना गया है। योग बच्चों में शारीरिक संतुलन और शक्ति में सुधार करते हैं। बच्चों के लिए योग की आदत मनोवैज्ञानिक लाभ प्रदान कर सकती है। नियमित रूप से योगासनों को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप बच्चों को कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि सभी बच्चों को दिनचर्या में किन योगासनों को जरूर शामिल करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 4
नियमित रूप से सर्वांगासन योग के लाभ - फोटो : Istock
सर्वांगासन योग का अभ्यास

बच्चों के लिए नियमित रूप से सर्वांगासन योग का अभ्यास करना विशेष लाभकारी माना जाता है। यह आसन मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को बढ़ाकर कोशिकाओं को पोषण देता है, जो बेहतर मानसिक स्थिति के लिए आवश्यक है। यह आसन हाथ और पैर को मजबूत भी करता है। रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखने के साथ कंधों की मजबूती के लिए भी सर्वांगासन योग के नियमित अभ्यास की आदत बच्चों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 4
बच्चों के लिए वृक्षासन योग - फोटो : Istock
वृक्षासन योग की आदत

हाथों और पैरों को टोन करने के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी वृक्षासन योग के अभ्यास को विशेषज्ञ काफी लाभप्रद मानते हैं। बढ़ते बच्चों के लिए इस योग को काफी फायदेमंद माना जाता है, यह लंबाई को बढ़ाने में भी सहायक है। यह आसन एकाग्रता शक्ति और ध्यान बढ़ाने के साथ मन-शरीर के संतुलन को बढ़ाता है। बच्चों के लिए इस योग के अभ्यास की आदत बनाना काफी फायदेमंद हो सकता है। 
विज्ञापन

4 of 4
बच्चों के लिए योगाभ्यास - फोटो : istock
सूर्य नमस्कार के आसन

सूर्य नमस्कार12 अलग-अलग प्रकार के योगासनों का समूह है जो कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ दे सकता है। यह तंत्रिका तंत्र को आराम देने के साथ पैरों और कूल्हों में लचीलापन बढ़ाता है जिससे शारीरिक गति में सुधार होता है। पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने और याददाश्त में सुधार करने के लिए सूर्य नमस्कार के आसन काफी कारगर हैं। सूर्य नमस्कार के आसन समग्र स्वास्थ्य कल्याण के लिए आपकी मदद कर सकते हैं।


------------------------
नोट:
यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें