शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। वहीं, आज के दौर में जिस तरह से नई-नई बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं, ये हर किसी के लिए खतरनाक है। ऐसे में लोग खुद को फिट रखने के लिए एक अच्छी डाइट को फॉलो कर रहे हैं, पौष्टिक और पोषक तत्वों से भरे खाने का सेवन कर रहे हैं, सुबह जल्दी उठते हैं, रात को समय पर सोते हैं समेत कई अन्य बातों का भी ध्यान रखते हैं। इसके अलावा लोगों की अब योग की तरफ भी दिलचस्पी बढ़ी है। लोग रोजाना योग कर रहे हैं, योगा की क्लास ले रहे हैं, पार्क में जाकर योग कर रहे हैं या फिर अपने घर पर ही योग कर रहे हैं और ये सब इसलिए ताकि वे स्वस्थ और फिट रह सके। ऐसे में अगर आप भी योग की शुरुआत कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है, नहीं तो आपको इसका नुकसान भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि योग करते समय आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी है।