फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: खाने के तुरंत बाद कर सकते हैं ये योगासन, पांच मिनट के अभ्यास से कम हो जाएगी पेट की चर्बी

Tue, 05 Mar 2024 08:56 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भोजन के तुरंत बाद योग - फोटो : istock
Yoga Tips: नियमित योगासन का अभ्यास मस्तिष्क और शरीर को सेहतमंद रखता है। योगाभ्यास से कई शारीरिक और मानसिक लाभ मिलते हैं। वैसे तो अधिकतर लोग सुबह योगाभ्यास करते हैं या शाम को खाली वक्त में योग करते हैं। लेकिन अक्सर लोगों को यह चिंता रहती है कि खाने के बाद कहीं उनके पेट की चर्बी न बढ़ जाए। वजन बढ़ने के डर से लोग भोजन के पश्चात पैदल चलकर खाने को डाइजेस्ट करने की कोशिश करते हैं। पाचन सही से होने से पेट संबंधी समस्या नहीं होती और वजन भी नियंत्रित रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि भोजन करने के तुरंत बाद योगासन भी कर सकते हैं? योग विशेषज्ञ कहते हैं कि भोजन के तुरंत बाद 15 मिनट के लिए एक योग का अभ्यास पाचन तंत्र को सबसे प्रभावी तरीके से विनियमित करने में मदद करता है। आइए जानते हैं भोजन के तुरंत बाद कौन सा योग करना चाहिए, इसके फायदे और योगाभ्यास का तरीका।
विज्ञापन

2 of 6
योग - फोटो : अमर उजाला
भोजन के तुरंत बाद करें वज्रासन

पाचन तंत्र सही रखने के लिए वज्रासन मुद्रा में बैठकर भोजन करना चाहिए। वज्रासन घुटने टेकने का आसन है। इसे डायमंड पोज भी कहते हैं। वज्रासन शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है बल्कि पेट की चर्बी कम करने में भी मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 6
वज्रासन - फोटो : istock
वज्रासन करने का तरीका

स्टेप 1- योगाभ्यास के लिए फर्श पर घुटने के बल बैठ जाएं और पीछे की ओर पैर के अंगूठे को एक दूसरे से क्रॉस कर लें।

स्टेप 2- धीरे धीरे शरीर को नीचे ले जाते हुए हिप्स एडियों पर टिका लें और जांघों को काफ मसल्स पर टिकाएं।

4 of 6
वज्रासन - फोटो : Amar ujala
स्टेप 3- अब दोनों हाथों को घुटनों पर रखकर सिर एकदम सीधा रखें और सामने देखें।

स्टेप 4- सांसों की गति को केंद्रित रखते हुए आंखें बंद कर लें। सांसों की गति ऊपर और नीचे समान होनी चाहिए।

शुरुआत में कम से कम पांच मिनट यह योग करें और अधिकतम 10 मिनट कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पाचन तंत्र में सुधार - फोटो : pixa
वज्रासन के फायदे
  • नियमित वज्रासन के अभ्यास से पाचन क्रिया में सुधार आता है और कब्ज की शिकायत दूर होती है।
  • अल्सर और एसिडिटी जैसी समस्याएं भी दूर करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
योग के बाद अच्छी नींद - फोटो : istock
  • वज्रासन का नियमित अभ्यास पीठ और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और कमर दर्द व साइटिका के मरीजों को राहत दिलाता है।
  • शरीर में पेल्विक मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए भी वज्रासन असरदार है।
  • पेट की चर्बी को कम करता है और डिनर के बाद इस आसन के अभ्यास से नींद बेहतर आती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें