फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बेहतर फिटनेस के लक्ष्य के साथ कीजिए नए साल की शुरुआत, इन आसनों का करें रोजाना अभ्यास

Sun, 01 Jan 2023 11:52 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नियमित योग से होने वाले लाभ - फोटो : istock
आज से हम सभी नए साल 2023 में प्रवेश कर रहे हैं। सभी देशवासियों को अमर उजाला परिवार की तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल में हम सभी को स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए दिनचर्या को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है, इसके लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित योग-व्यायाम की आदत बनाना हम सभी के लिए जरूरी है। योग के अभ्यास के साथ दिन की शुरुआत करके पूरे दिन ऊर्जावान रहने और दीर्घकालिक रूप से कई प्रकार की गंभीर बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

नए साल की शुरुआत क्यों न लाइफस्टाइल में योग को शामिल करके की जाए? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, योगासन न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए जरूरी हैं साथ ही इससे मानसिक स्वास्थ्य में भी विशेष लाभ मिलता है। अध्ययनकर्ताओं ने भी पाया है कि नियमित रूप से योग करने वाले लोग अन्य लोगों की तुलना में कम बीमार होते हैं। आइए जानते हैं कि किन तीन योगासनों को विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों के लिए विशेष लाभकारी मानते हैं?
विज्ञापन

2 of 4
प्राणायाम योगासन से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
सभी लोगों को करना चाहिए प्राणायाम

प्राणायाम, सभी उम्र के लोगों के लिए जरूरी है, इससे संपूर्ण स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिलता है। प्राणायाम के अभ्यास फेफड़ों की बीमारियों के जोखिम को कम करने के साथ श्वसन प्रणाली की क्षमता में सुधार करते हैं। इसका तंत्रिका तंत्र पर भी विशेष असर देखा गया है, जिससे हृदय गति, श्वसन और रक्तचाप आदि को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। मानसिक स्वास्थ्य विकार जैसे चिंता-तनाव जैसे जोखिमों से बचाने में भी इन अभ्यासों से लाभ मिलता है।
विज्ञापन

3 of 4
भुजंगासन से कमर की दूर होती है समस्या - फोटो : Istock
भुजंगासन योग से मिलता है मांसपेशियों को लाभ

भुजंगासन जिसे कोबरा पोज योग के रूप में जाना जाता है इससे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करने और तनाव प्रतिक्रिया को कम करने में विशेष लाभ मिल सकता है। रक्तचाप को कम करने, पीठ-कमर के दर्द से राहत दिलाने और मांसपेशियों के तनाव को दूर करने में भी इस योग के नियमित अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। यह आसन काफी आसान है और सभी उम्र के लोगों के लिए विशेष लाभकारी माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
वृक्षासन योग से संतुलन में होता है सुधार - फोटो : istock
वृक्षासन योग से होने वाले फायदे

वृक्षासन योग, केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के लिए सबसे कारगर योगासनों में से एक है जो मस्तिष्क को शांत करने और मस्तिष्क को आराम देने में विशेष लाभकारी है। इससे शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाती है। पैरों को मजबूत करने और शारीरिक संतुलन को बढ़ावा देने में इस योग के अभ्यास से लाभ पाया जा सकता है। साइटिका और पीठ मे दर्द की समस्या से परेशान लोगों को भी इस योग से लाभ मिलता है। 



------------------------
नोट: यह लेख योगगुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें