फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: बढ़ती उम्र और त्वचा की झुर्रियों को दूर भगाने के लिए 7 योगासन

Mon, 10 Feb 2025 10:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्रियां जो 50 की आयु पार कर चुकी हैं, वह सही जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के जरिए नए उम्र की अभिनेत्रियों की तरह ही खूबसूरत और जवान दिखती हैं।
विज्ञापन
1 of 8
skin care tips - फोटो : Adobe stock
Yoga Tips: योग शरीर के विभिन्न अंगों और उनकी कार्यक्षमता में सुधार करने में सहायक है, जिसके असर व्यक्ति के आंतरिक और बाहरी शरीर पर दिखता है। वह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहता है। नियमिय योगाभ्यास से मेटाबाॅलिज्म दुरुस्त रहता है और पाचन भी ठीक रहता है। रक्त संचार सुचारू रूप से होता है, जिससे त्वचा पर निखार और रंगत आती है। 

उम्र से साथ व्यक्ति की त्वचा पर असर दिखने लगता है। बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स आना एक सामान्य प्रक्रिया है। सही खान-पान और योगासन के जरिए त्वचा को जवान और स्वस्थ बनाए रखा जा सकता है। कई अभिनेत्रियां जो 50 की आयु पार कर चुकी हैं, वह सही जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के जरिए नए उम्र की अभिनेत्रियों की तरह ही खूबसूरत और जवान दिखती हैं।

अगर आप भी 35-40 की आयु में ऐसे ही निखार की तलाश में हैं तो यहां कुछ प्रभावी योगासनों के बारे में बताया जा रहा है। इन योगासनों को रोजाना 20-30 मिनट तक करते हैं, तो आपकी त्वचा पर झुर्रियां कम होने लगेंगी और त्वचा में प्राकृतिक चमक बनी रहेगी। इसके साथ ही, हाइड्रेशन, हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद भी जरूरी है ताकि आपकी त्वचा हमेशा यंग और ग्लोइंग बनी रहे।
विज्ञापन

2 of 8
हलासन - फोटो : Freepik

झुर्रियां कम करने के लिए 7 योगासन

हलासन 
 
  • ये आसन त्वचा को डीटॉक्स करने में सहायक है। 
  • हलासन का अभ्यास रक्त संचार को बेहतर बनाकर त्वचा को चमकदार और टाइट बनाता है।
     

कैसे करें:

  • पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठाते हुए सिर के पीछे लेकर जाएं।
  • पैरों को जमीन पर टिकाने की कोशिश करें और हाथों को जमीन पर रखें।
  • इस मुद्रा में 30-60 सेकंड तक रहें और धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौटें।
विज्ञापन

3 of 8
सर्वांगासन - फोटो : amar ujala
सर्वांगासन
 
  • इस योगासन को एंटी-एजिंग योग क्रिया माना जाता है।
  • इसे मदर ऑफ ऑल योगासन कहा जाता है।
  • सर्वांगासन का अभ्यास त्वचा की लोच को बढ़ाता है और झुर्रियों को कम करता है।


कैसे करें:

  • पीठ के बल लेटकर पैरों को ऊपर उठाएं और हाथों से कमर को सहारा दें।
  • पूरे शरीर का भार कंधों पर रखें और ठुड्डी को छाती से लगाएं।
  • 30 सेकंड से 1 मिनट तक इस मुद्रा में रहें।

 

4 of 8
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
भुजंगासन 
 
  • ये आसन चेहरे की झुर्रियों को कम करने में सहायक है।
  • इससे चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम होती हैं।


कैसे करें:

  • पेट के बल लेटें और हथेलियों को कंधों के पास रखें।
  • सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाएं और गर्दन ऊपर करें।
  • इस स्थिति में 20-30 सेकंड तक रुकें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

 

विज्ञापन

5 of 8
मत्स्यासन - फोटो : https://www.instagram.com/malaikaaroraofficial/
मत्स्यासन
 
  • मत्स्यासन त्वचा को टाइट बनाने में मदद करता है।
  • यह मुद्रा त्वचा में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाकर चेहरे पर निखार लाती है।


कैसे करें:

  • पीठ के बल लेटें और हाथों को जांघों के नीचे रखें।
  • अब सिर को पीछे झुकाएं और छाती को ऊपर उठाएं।
  • इस मुद्रा में 20-30 सेकंड तक रहें।

 

विज्ञापन

6 of 8
त्रिकोणासन - फोटो : istock
त्रिकोणासन
  • त्वचा की चमक बढ़ाने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास असरदार है।
  • इससे रक्त प्रवाह बेहतर होता है और शरीर से विषाक्त पदार्थ निकलते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ रहती है।


कैसे करें:

  • पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़े हो जाएं।
  • दाएं हाथ से दाएं पैर को छूते हुए बाएं हाथ को ऊपर उठाएं।
  • गर्दन को ऊपर उठे हाथ की ओर घुमाएं।
  • 30 सेकंड के लिए रुकें और फिर दूसरी दिशा में दोहराएं।

 

विज्ञापन

7 of 8
उत्तानासन - फोटो : istock
उत्तानासन 
  • त्वचा में कसाव लाने के लिए उत्तानासन करें।
  • यह आसन शरीर को डीटॉक्स करता है और त्वचा को टाइट बनाता है।


कैसे करें:

  • सीधे खड़े होकर सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें।
  • हथेलियों को पैरों के पास जमीन पर रखें।
  • इस मुद्रा में 30-40 सेकंड तक रुकें और फिर वापस सामान्य स्थिति में आएं।

 

विज्ञापन

8 of 8
कपालभाति प्राणायाम - फोटो : Amar Ujala
कपालभाति प्राणायाम 
 
  • झुर्रियों को दूर करने के लिए ये बेस्ट योगासन है।
  • यह त्वचा को भीतर से चमकदार बनाता है और झुर्रियों को जल्दी हटाने में मदद करता है।


कैसे करें:

  • सुखासन में बैठकर लंबी सांस लें।
  • पेट को अंदर खींचते हुए तेजी से सांस बाहर निकालें।
  • इसे 5-10 मिनट तक करें।

------------
नोट: ये योग विभिन्न स्रोतों से लिया गया और कई योगा एक्सपर्ट उपरोक्त योगासनों के फायदे बताते रहे हैं। आप इन योगासनों का अभ्यास योग एक्सपर्ट की देखरेख में करें। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही योग क्रिया करें।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें