Yoga Poses To Reduce Thigh Fats: शारीरिक गतिविधि कम होने या अधिकतर बैठकर काम करने के कारण मोटापा बढ़ने लगता है। दिनभर बैठकर डेस्क वर्क के कारण निचला शरीर कमजोर होने लगता है। साथ ही हिप्स और जांघों में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है। शरीर के ऊपरी हिस्से की तुलना में निचले भाग की चर्बी अधिक होने पर शरीर भारी भरकम दिखने लगता है। मोटापा या चर्बी को कम करने के लिए योग तरह तरह की एक्सरसाइज या योग करते हैं, लेकिन उन्हें सही व्यायाम के बारे में नहीं पता होता है, जिससे शरीर के निचले हिस्से की चर्बी कम होने के साथ ही अपर बाॅडी भी घट जाती है। हिप्स और जांघों को टोन करने के लिए कुछ खास योगासन हैं। चेयर पोज, स्काउट्स, माउंटेन पोज और स्टैंडिंग बैलेंस शरीर के निचले हिस्से की चर्बी को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं मोटी जांघों और कूल्हों को टोन करने के लिए असरदार योगासनों के बारे में।