फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga Tips: डबल चिन है तो करें इन योगासनों का अभ्यास, बढ़ जाएगी चेहरे की सुंदरता

Fri, 07 Feb 2025 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

मसल्स एक्सरसाइज से ठोड़ी, गालों, जबड़ों पर जमा फैट को घटा सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे को पतला और डबल चिन को कम करने वाले योग व व्यायाम कैसे किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
डबल चिन को कम करने के लिए एक्सरसाइज - फोटो : Amar Ujala
Yoga Poses To Reduce Double Chin: शरीर की अतिरिक्त चर्बी आपके लुक को बिगाड़ सकती है। अधिक चर्बी अगर चेहरे पर नजर आने लगे तो चेहरा भद्दा लगने लगता है। ठोड़ी पर जब फैट जमा होने लगता है तो डबल चिन का आकार ले लेता है। डबल चिन के कारण जब आप मुस्कुराते हैं तो चेहरे पर अधिक फैट दिखता है। तस्वीरें खराब दिखने का भ्रम होने लगता है। खुद में खामी नजर आने लगती है। कई बार तो लोग अपना आत्मविश्वास खो देते हैं। डबल चिन को कम करने से चेहरा दुबला पतला दिखने लगता है।

डबल चिन को कम करने के लिए या चेहरे की चर्बी घटाने के लिए कुछ आसान योग हैं, जिसका अभ्यास लाभकारी हो सकता है। मसल्स एक्सरसाइज से ठोड़ी, गालों, जबड़ों पर जमा फैट को घटा सकते हैं। आइए जानते हैं चेहरे को पतला और डबल चिन को कम करने वाले योग व व्यायाम कैसे किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डबल चिन के लिए योग - फोटो : Adobe
आसमान चूमें

डबल चिन को कम करने और चेहरे को रिलैक्स करने के लिए ये बहुत ही आसान क्रिया है। इसमें जबड़े बेहतर शेप में आते हैं और डबल चिन से छुटकारा मिलता है। इस क्रिया को करने के लिए आरामदायक स्थिति में बैठकर धीरे-धीरे आसमान की ओर देखें। फिर होठों को ऊपर की ओर देखते हुए आकाश को चूमने की स्थिति में आ जाएं। इस क्रिया को रोजाना 2 से 3 बार दोहराएं।
विज्ञापन

3 of 5
उष्ट्रासन - फोटो : Adobe
उष्ट्रासन

उष्ट्रासन को ऊंट मुद्रा भी कहा जाता है, जिसमें गले के आसपास के क्षेत्र को फैलाने में मदद मिलती है। डबल चिन के साथ ही चेहरे के समग्र फैट को कम करने के लिए ये आसन असरदार है। उष्ट्रासन के अभ्यास के लिए घुटनों के बल बैठकर पीठ के निचले हिस्से को सहारा देते हुए पीछे की ओर झुकें। दोनों एड़ियों को पकड़कर पेट को आगे की तरफ ले जाएं। सिर को पीछे की ओर लटकाएं और कुछ देर इसी अवस्था में रहें। फिर पुरानी स्थिति में वापस आ जाएं।

4 of 5
सिंहासन - फोटो : Adobe
सिंह मुद्रा

इस आसन के अभ्यास से चेहरे के मसल्स पर प्रभाव पड़ता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, मसल्स को स्ट्रेच मिलता है और फैट कम होता है। सिंह मुद्रा के अभ्यास के लिए जीभ को बाहर रखते हुए मुंह जितना संभव हो, उतना खोल कर फैलाएं। नजरों को भौहों के केंद्र पर स्थिर करते हुए कुछ देर इसी स्थिति में रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निखरी त्वचा के लिए योग - फोटो : Amar Ujala
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योग गुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें