शरीर के अंगों को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए निरंतर ऑक्सीजन युक्त रक्त की आवश्यकता होती है। हालांकि कुछ प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण शरीर के ऊपरी हिस्से, विशेषकर सिर में रक्त संचार की कमी हो सकती है। यह स्थिति न सिर्फ सिर, बल्कि संपूर्ण शरीर के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है। मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह कम होने की स्थिति में मस्तिष्क की कोशिकाओं को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिनकी कार्यक्षमता कमजोर हो सकती है। लंबे समय तक बनी रहने वाली इस तरह की दिक्कत के कारण कोशिकाओं को क्षति होने के साथ न्यूरोलॉजिकल समस्याओं और यहां तक कि स्ट्रोक भी हो सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मस्तिष्क में रक्त के संचार में कमी कई कारणों जैसे आयरन की कमी, क्रोनिक बीमारी, इंफ्लामेशन या चोट के कारण हो सकती है। योग के माध्यम से न सिर्फ मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाया जा सकता है, साथ ही न्यूरोलॉजिकल विकारों के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।
आइए जानते हैं कि इसके लिए किन योगासनों के अभ्यास को स्वास्थ्य विशेषज्ञ कारगर मानते हैं। सभी उम्र के लोगों को दिनचर्या में इन योगाभ्यासों को जरूर शामिल करना चाहिए।