प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
उष्ट्रासन से बनाए कमर को लचीला
उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को लंबाई में फैलाकर बैठें। अब अपने दाएं पैर के के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ी को नितंब के पास रखें। ठीक इसी तरह बाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं साइड के नितंब के पास रखें। अब घुटने के बल खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि दोनों घुटने और पैरों के पंजे समान दूरी पर खुले हों। अब लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर ले जाएं और दाएं हथेली से दाएं एड़ी को बाएं हथेली से बाएं एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे। इस आसन को करीब 3 से 4 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट और कमर को लचीला बनता है।