Yoga Poses for Students to Increase Concentration : बच्चा कितने भी उत्साह से पढ़ने बैठता हो लेकिन कुछ देर में ही वह बोरियत महसूस करने लगता है। पढ़ते-पढ़ते नींद आना, पढ़ा हुआ कुछ ही घंटों में भूल जाना या पढ़ाई में मन न लगना, ऐसी तमाम समस्याएं हैं जिसका छात्रों को सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं का एक कारण एकाग्रता की कमी है। एकाग्र मस्तिष्क याददाश्त तेज बनाता ही है, साथ ही पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में भी सहायक है। ऐसे में पढ़ाई में बेहतर करने के लिए छात्रों को एकाग्रता बढ़ाने की जरूरत होती है।
मस्तिष्क को तेज करने, याददाश्त मजबूत करने और एकाग्रता बढ़ाने के लिए योगासन अत्यंत प्रभावी हो सकते हैं। नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारता है, बल्कि मानसिक संतुलन और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। यहां कुछ योगासन और प्राणायाम दिए गए हैं जो विशेष रूप से छात्रों के लिए उपयोगी हैं।