फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनोपॉज के दौरान होने वाली समस्या को कम कर सकते हैं ये 3 योगासन, जानें तरीका

Tue, 15 Oct 2019 04:57 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मोनोपॉज या रजोनिवृत्ति कोई बीमारी या विकार नहीं है और ना ही इसके लिए कोई उपचार की आवश्यकता है। ज्यादातर महिलाओं को 45 से 55 की उम्र के आस-पास यह होता है। मोनोपॉज महिला शरीर में होने वाला एक कुदरती बदलाव है लेकिन इससे गुजरना मुश्किल भरा हो सकता है। अध्ययनों में यह पाया गया है कि रजोनिवृत्ति के नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों को कम करने में शारीरिक गतिविधियों से गतिविधियों से मदद मिल सकती है। आज हम आपको 3 ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे जो रजोनिवृत्ति के दौरान होने वाले समस्या को कम कर सकती है। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्वांगसन
रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं को डिप्रेशन की समस्या हो जाती है। यह आसन डिप्रेशन की समस्या के साथ-साथ हार्मोनल परिवर्तन के कारण होने वाले मूड स्विंग को कम करने में मदद करता है।सर्वांगसन को करने के लिए जमीन पर पीठ के बल सीधे होकर लेट जाएं। पैरों को आपस में जोड़े रखकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं। कोहनियों को जमीन पर टिकाकर दोनों हाथों से कमर को पकड़ते हुए सहारा दें। कमर के ऊपर वाला पैरों का भाग सीधा रखें। सिर को जमीन पर ही टिकाए रखें। इस स्थिति में कम से कम एक मिनट तक रहें। धीरे-धीरे अभ्यास करते हुए इस आसन को करने की समयावधि बढायी जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
ताड़ासन
ताड़ासन करने से श्वास सतुंलित रहती है और यह आपके पैरों को भी शक्ति प्रदान करता है। यह आसन मांसपेशियों को अवश्यक खिंचाव दे सकता है। इस आसान को करने के लिए सबसे पहले आप खड़े हो जाए। ध्यान रहे कि इस आसान को करते समय कमर और गर्दन झुकनी नहीं चाहिए। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर करें और धीरे-धीरे अंदर खीच लें। इस आसान को आप 2-4 मिनट तक करें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सुखासन
सुखासन का अभ्यास करने से शारीरिक और मानसिक शांति का अनुभव होता है। इस आसन को योग की शुरुआत करने से पहले किया जाता है जिससे सांस लेने की प्रक्रिया पर नियंत्रण किया जा सके। इस आसन को करने के लिए जमीन पर चटाई बिछा कर पालथी मारकर बैठ जाएं। आंखों को बंद करके अपनी हथेलियों को घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें