फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Height Increase Yoga: बच्चों की लंबाई के लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये योगासन

Thu, 30 Jul 2026 01:46 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga Poses for Increase Height: अगर आपके घर में बच्चा है, जिसकी हाइट नहीं पढ़ रही है तो इस लेख को पढ़ें आखिर तक। हम यहां कुछ ऐसे योगा पोज के बारे में आपको बताएंगे, जो आपके काम के हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हैं ये 4 योगासन - फोटो : AI
Yoga Poses for Increase Height: बच्चों की बढ़ती उम्र में उनकी लंबाई को लेकर माता-पिता अक्सर चिंतित रहते हैं। अच्छी हाइट के लिए सही खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित शारीरिक गतिविधि का अहम योगदान होता है। इसी में योग एक प्राकृतिक तरीका है, जो शरीर की लचक बढ़ाने, पोस्चर सुधारने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। 

अगर आपके घर में कोई बच्चा है, जिसकी लंबाई उम्र के हिसाब से कम बढ़ रही है, तो उसकी दिनचर्या में कुछ आसान योगासन शामिल किए जा सकते हैं। योग शरीर के विकास के लिए जरूरी स्ट्रेचिंग प्रदान करता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। 

हालांकि, लंबाई मुख्य रूप से जेनेटिक्स और उम्र से जुड़ी होती है, लेकिन सही एक्सरसाइज और स्वस्थ जीवनशैली बच्चों के संपूर्ण विकास में मदद करती है। आइए जानते हैं बच्चों के लिए ऐसे आसान योग पोज, जिन्हें नियमित अभ्यास में शामिल किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हैं ये 4 योगासन - फोटो : AI
ताड़ासन 

ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहा जाता है। यह एक आसान लेकिन प्रभावी योगासन है, जिसमें शरीर को सीधा रखते हुए ऊपर की ओर स्ट्रेच किया जाता है। इसे करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और हथेलियों को आपस में जोड़ लें। धीरे-धीरे पंजों के बल खड़े होकर शरीर को ऊपर की ओर खींचें और कुछ सेकंड तक इसी स्थिति में रहें। इस योगासन से रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है, शरीर का संतुलन बेहतर होता है और पोस्चर सुधारने में मदद मिल सकती है। बच्चों के लिए यह योगासन शरीर में लचीलापन बढ़ाने और सही बॉडी अलाइनमेंट बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हैं ये 4 योगासन - फोटो : AI
वृक्षासन

वृक्षासन शरीर के संतुलन और एकाग्रता को बेहतर बनाने वाला योगासन है। इसे करने के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर की जांघ पर रखें और दोनों हाथों को नमस्कार की मुद्रा में जोड़ें। कुछ समय तक इसी स्थिति में बने रहें और फिर पैर बदलकर दोहराएं। यह आसन पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है और रीढ़ को सीधा रखने में मदद करता है। नियमित अभ्यास से बच्चों के शरीर का पोस्चर बेहतर हो सकता है और बॉडी बैलेंस में सुधार आ सकता है। इसके अलावा यह शरीर की स्थिरता और लचीलापन बढ़ाने में भी उपयोगी माना जाता है।

 

4 of 6
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हैं ये 4 योगासन - फोटो : AI
भुजंगासन 

भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इस योगासन में शरीर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर उठाकर स्ट्रेच किया जाता है, जिससे रीढ़ और पीठ की मांसपेशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधों के पास रखें। अब धीरे-धीरे छाती को ऊपर की ओर उठाएं और कुछ समय तक इसी मुद्रा में रहें। भुजंगासन रीढ़ की लचक बढ़ाने, कंधों को मजबूत बनाने और शरीर को एक्टिव रखने में मदद कर सकता है। बच्चों के लिए यह योगासन लंबे समय तक सही पोस्चर बनाए रखने में सहायक हो सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हैं ये 4 योगासन - फोटो : AI
चक्रासन

चक्रासन एक एडवांस योगासन है, जिसमें शरीर को पीछे की ओर मोड़कर पहिए जैसी मुद्रा बनाई जाती है। यह पूरे शरीर को स्ट्रेच करने वाला योगासन है। इसे करने से हाथ, पैर, पेट और पीठ की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। चक्रासन शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। बच्चों को यह योगासन किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही करना चाहिए, क्योंकि इसमें शरीर पर अधिक खिंचाव पड़ता है। नियमित और सही तरीके से अभ्यास करने पर यह शरीर की गतिशीलता और पोस्चर को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार हैं ये 4 योगासन - फोटो : AI

योग करते समय ध्यान रखें
 
  • बच्चों को योग हमेशा किसी विशेषज्ञ की सलाह या निगरानी में करवाएं।
  •  उम्र और क्षमता के अनुसार ही योगासन का अभ्यास करें।
  • योग के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी जरूरी है।
  •  किसी भी योगासन में जबरदस्ती शरीर पर दबाव न डालें।

ध्यान रखें ये

 योग बच्चों की लंबाई को सीधे बढ़ाने की गारंटी नहीं देता, लेकिन यह पोस्चर, लचीलापन और शारीरिक फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें