फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट और जांघ की चर्बी कम करने के साथ चेहरे पर निखार लाते हैं ये 3 योगासन, नियमित करें अभ्यास

Tue, 21 Jan 2020 11:28 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इंसान जिस तेज रफ्तार से अपने कामों को आसान बनाने के लिए तकनीक का विकास किया है ठीक उतना ही वह इस पर निर्भर हो गया है। नवीनतम तकनीक के वजह से रोजमर्रा के कामकाज में शारीरिक श्रम की जरूरत कम होने से इंसान को सेहत से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा भी इन्हीं परेशानियों में से एक है। असंतुलित वजन केवल सौंदर्य की दृष्टि से ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक है। हालांकि कुछ योगासनों के नियमित अभ्यास से आप अपने को फिट रखते हुए सौंदर्य में निखार ला सकते हैं। आइए जानते हैं इन योगासनों के बारे में विस्तार से...
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सक्रिय रहने के लिए करें नौकासन

नौकासन का अभ्यास करने के लिए सीधा लेट जाएं। अब अपने कंधे और सर को ऊपर उठा लें। इसके बाद अपने पैरों को सीधा उठा लें। ध्यान रहे कि आपके हाथ , पैर और कंधे समांतर में हो। सांस छोड़ते हुए उसी अवस्था में वापस आएं। इस आसन को 2-3 बार दोहराएं। यह आसन वजन घटा कर शरीर को फुर्तीला बनाता है। इससे श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
शरीर को सुडौल बनाने के लिए भुजंगासान

भुजंगासान आसन के अभ्यास के लिए पेट के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को छाती के बगल में रखें। अब सांस लेते हुए धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं। इस दौरान आपका शरीर केवल नाभि तक ही उठना चाहिए। इसके बाद सामान्य सांस के साथ पहले की अवस्था में वापस लेट जाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट के आसपास जमे फैट कम होते हैं जिससे शरीर सुडौल और आकर्षक बनता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उष्ट्रासन से बनाए कमर को लचीला

उष्ट्रासन का अभ्यास करने के लिए अपने पैरों को लंबाई में फैलाकर बैठें। अब अपने दाएं पैर के के घुटने को मोड़ते हुए, एड़ी को नितंब के पास रखें। ठीक इसी तरह बाएं पैर को मोड़ते हुए बाएं साइड के नितंब के पास रखें। अब घुटने के बल खड़े हो जाएं। ध्यान रहे कि दोनों घुटने और पैरों के पंजे समान दूरी पर खुले हों। अब लंबी सांस लें और सांस छोड़ते हुए कमर के ऊपरी हिस्से को पीछे की ओर ले जाएं और दाएं हथेली से दाएं एड़ी को बाएं हथेली से बाएं एड़ी को पकड़ने की कोशिश करें। इस बात का ध्यान रखें कि पीछे झुकते समय गर्दन को झटका न लगे। इस आसन को करीब 3 से 4 बार दोहराएं। इस आसन के अभ्यास से पेट और कमर को लचीला बनता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें