फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga vs Walking: सर्दी के मौसम में सुबह योग करें या टहलने जाएं ? जानें क्या है शरीर के लिए बेस्ट

Sun, 02 Nov 2025 01:54 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Yoga Or Walking Which One Is Better: ये हर किसी के लिए जानना बेहद जरूरी है कि सर्दियों की सुबह टहलना ज्याजा बेहतर है या फिर योग करना। इस लेख में हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
सर्दी के मौसम में सुबह योग करें या टहलने जाएं ? - फोटो : Adobe stock
Yoga Or Walking Which One Is Better: ठंड के मौसम में अक्सर लोग अलार्म के बावजूद बिस्तर छोड़ने में देर कर देते हैं, जिससे दिनभर की ऊर्जा और फिटनेस पर असर पड़ता है। जबकि सर्दियों में सुबह उठकर शरीर को सक्रिय रखना बेहद जरूरी होता है। जो लोग सुबह-सवेरे उठ भी जाते हैं वो अक्सर सोचते हैं कि ठंड में सुबह टहलना फायदेमंद है या योग करना।

दोनों ही विकल्प शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं, लेकिन उनके फायदे अलग-अलग हैं। यदि इन दोनों तरीकों को सही से अपनाया जाए, तो दोनों गतिविधियां शरीर को फिट और रोगों से दूर रखने में सहायक होती हैं। इस आर्टिकल में हम ठंड में टहलने और योग करने के फायदे और उनके सही समय, अवधि और तरीके के बारे में विस्तार से जानेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : adobe stock images
सुबह टहलने के फायदे

सबसे पहले जान लेते हैं कि सुबह टहलने के फायदे क्या हैं। तो सर्दी के मौसम में अगर आप सुबह के समय टहलने जाते हैं तो ये हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाता है। इसके साथ-साथ इसकी वजह से ही ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और आपका मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है।
विज्ञापन

3 of 6
सुबह टहलने के फायदे - फोटो : Freepik.com
सुबह के समय टहलने की वजह से ही आपके शरीर की मांसपेशियां मजबूत होंगी। अगर आप सुबह के समय टहलने जाएंगे तो इससे आपका तनाव भी कम होगा और मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।

 

4 of 6
योग करने के फायदे - फोटो : Freepik.com
योग करने के फायदे

अब जान लेते हैं कि सुबह-सवेरे योग करने के क्या फायदे हैं। तो अगर आप सर्दी की सुबह में योग करते हैं तो सबसे पहले तो आपको मानसिक शांति मिलेगी। ये योग करने का सबसे अहम लाभ है।
विज्ञापन

5 of 6
योग करने के फायदे - फोटो : Adobe Stock
इसकी वजह से ही आपकी मसल फ्लेक्सिबिलिटी और स्ट्रेंथ बढ़ती है, जो सर्दी के मौसम में काफी लाभदायक है। सुबह योग करना आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। अगर आपको सांस से संबंधित दिक्कतें हैं तो योग सांस की गुणवत्ता सुधारता है और ऊर्जा स्तर बढ़ाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या है सही ? - फोटो : Adobe
क्या है सही ?

अब जान लेते हैं कि आखिर इन दोनों में क्या ज्यादा सही है। तो अगर उद्देश्य कार्डियो और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाना है आपके लिए टहलना बेहतर है। वहीं अगर उद्देश्य मानसिक शांति, शरीर का लचीलापन बढ़ाना और मसल टोनिंग है तो आपके लिए योग बेहतर है। दोनों का संयोजन शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी है। आप अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चयन कर सकते हैं। 

----------------------
 

नोट: यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें