Yoga for Slip Disc :कई लोगों को असहनीय कमर दर्द की शिकायत रहती है। घंटों गलत पोस्चर में बैठकर काम करने के कारण कमर दर्द हो सकती है। जिसकी वजह से उठने बैठने में बहुत अधिक तकलीफ होती है। गृहणी हों या कामकाजी पुरुष और महिला, किसी को भी कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। इसे स्लिप डिस्क की समस्या कहते हैं। स्लिप डिस्क रीढ़ की हड्डी में होने वाली मेडिकल स्थिति है, जो सामान्यतः: हड्डियों में खराबी या चोट लगने से भी हो सकता है। आजकल युवाओं में स्लिप डिस्क की शिकायत बढ़ रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 80 फीसदी युवा इस समस्या से ग्रसित हैं। स्लिप डिस्क की समस्या का आखिरी इलाज ऑपरेशन माना जाता है। हालांकि स्लिप डिस्क के कारण होने वाले असहनीय दर्द को कम करने के लिए कुछ योगासनों का सहारा ले सकते हैं। अगर आप भी कमर दर्द या स्लिप डिस्क से परेशान हैं तो नियमित कुछ योगासनों का अभ्यास स्लिप डिस्क में असरदार हो सकता है।