फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga For Shoulder Pain: कंधे के एक साइड दर्द से परेशान हैं? ये 5 योगासन देंगे तुरंत राहत!

Mon, 27 Apr 2026 10:30 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Shoulder Pain Relief Yoga: कंधे के दर्द से राहत पाने के लिए रोजाना भुजंगासन, गोमुखासन, और गरुड़ासन जैसे योगासन करें। ये मांसपेशियों को स्ट्रेच कर दर्द और जकड़न कम करते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
कंधे में दर्द को कम करने वाले योगासन - फोटो : AI

Kandhe Ke Dard Ka Ilaj Yoga: आजकल कंधे में एक साइड दर्द की समस्या काफी आम हो गई है, खासकर उन लोगों में जो लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप पर काम करते हैं। गलत पॉश्चर, मसल्स स्ट्रेन, या लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से यह दर्द बढ़ सकता है। कई बार यह दर्द इतना असहनीय हो जाता है कि रोजमर्रा के काम भी प्रभावित होने लगते हैं।

हालांकि लोग अक्सर इस दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाइयों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता। ऐसे में योग एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बनकर सामने आता है। योग न केवल दर्द को कम करता है बल्कि मांसपेशियों को मजबूत और लचीला भी बनाता है।

अगर आप भी कंधे के एक साइड दर्द से परेशान हैं, तो कुछ खास योगासन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये योगासन न केवल दर्द कम करेंगे बल्कि भविष्य में होने वाली समस्याओं से भी बचाएंगे।

विज्ञापन

2 of 6
भुजंगासन - फोटो : Freepik

 कंधे के दर्द में फायदेमंद 5 योगासन


भुजंगासन

यह आसन कंधों और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है। इससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और दर्द कम होता है। अभ्यास के लिए पेट के बल लेटकर दोनों हाथों की सहायता से ऊपरी शरीर को धीरे-धीरे उठाएं। 

विज्ञापन

3 of 6
कंधे का दर्द (गोमुखासन) - फोटो : Adobe Stock

गोमुखासन


गोमुखासन कंधों की जकड़न दूर करने के लिए सबसे असरदार योगासन माना जाता है। यह कंधों की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाता है। इस आसन के अभ्यास के लिए दोनों हाथों की पीठ के पीछे करें। एक हाथ कंधे के ऊपर से और दूसरा नीचे से ले जाकर दोनों हथेलियों को आपस में लाॅक कर दें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें। 

4 of 6
कंधे का दर्द (गरुड़ासन) - फोटो : Adobe Stock

गरुड़ासन

यह आसन कंधों और ऊपरी पीठ की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है। इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े होकर एक पैर को दूसरे के ऊपर रस्सी की तरह लपेटें। उसी तरह से बाह को दूसरी बांह में फंसाते हुए नमस्कार मुद्रा बनाकर घुटनों से थोड़ा झुकें। 

विज्ञापन

5 of 6
ताड़ासन - फोटो : Amar ujala

ताड़ासन

ताड़ासन से शरीर का पॉश्चर सुधरता है, जिससे कंधे पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। यह सरल योगासन है, जिसके अभ्यास के लिए पैरों को सीधा रखें और दोनों हाथ ऊपर उठाकर शरीर को लंबा खींचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालासन - फोटो : istock

बालासन

यह रिलैक्सिंग योगासन है जो कंधों और गर्दन की थकान दूर करता है और दर्द में आराम देता है।
 

कैसे करें

  • घुटनों के बल बैठें।
  • आगे झुकें और माथा जमीन पर रखें।
  • हाथ आगे की ओर फैलाएं और गहरी सांस लें।


ध्यान रखें, अगर दर्द बहुत ज्यादा हो या लंबे समय तक बना रहे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। योग करते समय सही तकनीक अपनाना बेहद जरूरी है।

----------------------------------------------------------

नोट- यह लेख योग गुरु के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें