फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: रोज कीजिए यह तीन योगाभ्यास, सिर से लेकर पांव तक के स्वास्थ्य को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 03 Mar 2022 12:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शरीर के बेहतर फिटनेस के लिए करें योग - फोटो : Istock
शरीर को स्वस्थ और फुर्त बनाए रखने के लिए योग-व्यायाम को बहुत आवश्यक माना जाता है। शरीर में रक्त के संचार को व्यवस्थित बनाए रखने से लेकर कई तरह की बीमारियों के खतरे को कम करने तक के लिए योगासनों का अभ्यास लाभदायक हो सकता है। योग न सिर्फ मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देते हैं साथ ही शरीर की सक्रियता को बढ़ाने और कई तरह के रोगों के खतरे को कम करने में भी योगासनों को फायदेमंद माना जाता है।

योग विशेषज्ञ बताते हैं, अस्थमा से लेकर शरीर में दर्द और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम तरह की दिक्कतों को दूर करने के लिए योग का अभ्यास किया जा सकता है। योग सिर से लेकर पांव तक के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने का सबसे बेहतर तरीका हो सकते हैं। रोजाना सुबह आधे घंटे योगासनों के लिए समय अवश्य निकालें। आइए आगे की स्लाइडों में तीन ऐसे योगासनों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास सभी लोगों को जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
भुजंगासन योग के हैं कई फायदे - फोटो : Istock
भुजंगासन या कोबरा पोज
भुजंगासन (कोबरा पोज) का नियमित रूप से अभ्यास करना आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। रीढ़ को मजबूत करने के साथ छाती- फेफड़ों, कंधों और पेट की मांसपेशियों को आराम देने और इनमें रक्त के संचार को बढ़ावा देने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद माना जाता है।  तनाव और थकान को दूर करने के अलावा साइटिका को ठीक करने में भी इस योग को काफी असरदार माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
सर्वांगासन योग के स्वास्थ्य लाभ - फोटो : Pixabay
सर्वांगासन योग
उच्च रक्तचाप को हृदय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियों का कारण माना जाता है, सर्वांगासन योग का अभ्यास रक्तचाप को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार है। थायराइड वाले रोगियों को भी इस अभ्यास से  स्वास्थ्य में सुधार होता है।ब्रेन फंक्शन को बूस्ट करने के साथ फेफड़ों को स्वस्थ बनाए रखने में भी सर्वांगासन योग का अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
पर्वतासन योग करने के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
पर्वतासन योग के लाभ
पर्वतासन उन योगाभ्यासों में से एक है जिसे श्वास तकनीक को विकसित करने और इसमें सुधार करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से आपके फेफड़ों की क्षमता में वृद्धि होती है, साथ ही पर्वतासन पेट, कूल्हों और कमर पर जमे फैट को कम करने में भी मदद करता है। पूरे शरीर की स्ट्रेचिंग और रक्त के संचार को बढ़ावा देने में भी इस योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है।

------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें