दिल हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। लेकिन आजकल बहुत से लोग दिल की बीमारी के चपेट में आ रहें हैं। आजकल इतना स्वस्थ और फिट रहने का चलन बढ़ा है लेकिन इसके बावजूद लोगों की गलत आदतें उन्हें दिल का रोगी बना रही है। गलत खानपान के साथ व्यायाम न करने की वजह से यह समस्या दिन प्रतिदिन यह समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर आप जीवनभर के लिए दिल की बीमारियों से दूरी चाहते हैं तो आपको कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करना होगा। नियमित योग करने से फेफड़े मजबूत होते हैं, श्वास प्रक्रिया बेहतर होती है, जो दिल के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में भी योग करने से राहत मिलती है। आइए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जिसके अभ्यास से दिल बिल्कुल स्वस्थ रहेगा...