Yoga Tips For Hair Growth: विशेषज्ञ योग को सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। बढ़ती उम्र में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं, जिससे बचने या राहत पाने के लिए योग कर सकते हैं। वहीं बिगड़ी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और खराब खानपान के कारण कम उम्र के लोगों को बढ़ती उम्र वाली बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। बढ़ती उम्र में बाल झड़ना, बालों की ग्रोथ न होना, बालों का काला रंग सफेद होना आम समस्या है। लेकिन इन दिनों कम उम्र के लोग भी बालों की समस्या से परेशान हैं। बालों की ग्रोथ अच्छी करने और काले घने बाल की चाह में लोग तरह तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। ये प्रोडक्ट्स नुकसान भी पहुंचा सकते है।
योग विशेषज्ञ बालों की समस्या के समाधान के लिए योगासनों के अभ्यास का असरदार मानते हैं। योग बालों को काला, घना करने और हेयर फॉल की समस्या को कम करने में भी सहायक हैं। यहां कुछ योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो हेयर फॉल रोकने में भी फायदेमंद हो सकते हैं।