जीवनशैली और आहार से संबंधित गड़बड़ी के कारण हाल के वर्षों में कई तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है। डायबिटीज और हृदय रोग ऐसी ही समस्याएं हैं, जिनसे पूरी दुनिया परेशान है। हृदय रोगों को दुनियाभर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है, वहीं डायबिटीज साइलेंट किलर डिजीज है जो शरीर में कई अन्य बीमारियों के जोखिम को बढ़ा सकती है। यही कारण है कि इन दोनों बीमारियों से बचाव के लिए सभी लोगों को नियमित प्रयास करते रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक डायबिटीज और हृदय रोगों से सुरक्षित रहने के लिए स्वस्थ आहार के साथ शारीरिक गतिविधि आवश्यक है। इसके लिए दिनचर्या में योगसनों को शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से आपके रक्तचाप को कम रखने, ग्लूकोज के स्तर में सुधार करने, इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ाने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। योग हृदय रोग और मधुमेह के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है और रोग पैदा करने वाले इंफ्लामेशन को भी कम करने में सहायक है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए कौन से योगासन काफी फायदेमंद हो सकते हैं?