फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योगासन: कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान? इन योगासनों के अभ्यास से पा सकते हैं लाभ

Sat, 18 Dec 2021 11:42 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
कब्ज की समस्या का इलाज - फोटो : iStock
जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण लोगों को तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, कब्ज की समस्या भी उन्हीं में से एक है। कब्ज की समस्या पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकती है जिसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। कब्ज  से बचने के लिए लोग तरह तरह की दवाइयों और उपायों को प्रयोग में लाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक योग इसके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से योग का अभ्यास करके कब्ज सहित पेट की अन्य तमाम समस्याओं से राहत पाया जा सकता है।

योग विशेषज्ञों के मुताबिक योग सिर्फ मानसिक शांति ही नहीं, कई तरह की शारीरिक समस्याओं को ठीक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। जिन लोगों को अक्सर कब्ज की दिक्कत बनी रहती है उनके लिए दैनिक जीवन में कुछ योगासनों को करना विशेष लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगाभ्यासों के बारे में जानते हैं जिनका अभ्यास करना पेट की समस्याओं को ठीक रखने में सहायक माना जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
प्राणायाम करने के लाभ - फोटो : iStock
प्राणायाम का अभ्यास
कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए प्राणायाम का रोजाना अभ्यास करना फायदेमंद हो सकता है। प्राणायाम को आमतौर पर मस्तिष्क के लिए किया जाने वाला योग अभ्यास माना जाता है हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि यह पेट की मांसपेशियों को भी स्वस्थ रखने में सहायक हो सकता है। पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में प्राणायाम का अभ्यास मदद कर सकता है। प्राणायाम के नियमित अभ्यास से पेट के विकार, अनिद्रा, एसिडिटी जैसी अन्य बीमारियां ठीक हो जाती हैं और पेट की चर्बी भी कम होती है।
विज्ञापन

3 of 4
भुजंगासन योग के फायदे - फोटो : Istock
भुजंगासन का अभ्यास
पाचन तंत्र के कार्य में सुधार के लिए कोबरा पोज या भुजंगासन को प्रभावी और फायदेमंद माना जाता है। यह योगासन पेट की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पूरे पाचन तंत्र को साफ करने में सहायक है। कब्ज और अपच की समस्या को दूर करने के लिए रोजाना इसका अभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
हलासन योग के लाभ - फोटो : Pixabay
हलासन योग
हलासन योग पीठ की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करने के साथ तनाव को कम करता है। इसके अलावा यह पेट को भी स्वस्थ रखने के साथ पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में सहायक है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को अक्सर पाचन से संबंधित दिक्कतें बनी रहती हैं, उन्हें रोजाना इस योगासन का अभ्यास करने से लाभ मिल सकता है। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें