फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का योग: पाचन की समस्याओं को दूर रखने में कारगर हैं ये योगासन, आप भी कीजिए अभ्यास

Tue, 15 Mar 2022 12:56 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बेहतर पाचन के लिए योगासन - फोटो : iStock
शरीर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पाचन तंत्र का ठीक तरीके से काम करते रहना बहुत आवश्यक माना जाता है। शरीर को ठीक से काम करने और स्वस्थ रहने के लिए भोजन से पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। पाचन तंत्र ठीक रखकर आहार से पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। पाचन से संबंधित समस्याएं कब्ज, पेट फूलने, अपच और दीर्घकालिक रूप से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिमों को बढ़ा सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पाचन को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार के साथ-साथ शरीर को सक्रिय बनाए रखने की भी आवश्यकता होती है।जीवनशैली में नियमित व्यायाम को शामिल करके आप न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रख सकते हैं, साथ ही शरीर के लिए योगासनों का अभ्यास कई और तरीके से भी लाभदायक माना जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ योगासनों के बारे में जानते हैं जो आपको बेहतर पाचन तंत्र बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। इन योगासनों का नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
मार्जरी आसन के लाभ - फोटो : istock
कैट-काउ पोज़ का अभ्यास
कैट-काउ पोज़ या मार्जार्यासन योग का नियमित अभ्यास पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने और शरीर को कई तरह से अन्य स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक माना जाता है। आपकी पीठ और पेट की मांसपेशियों को फैलने के साथ रक्त परिसंचरण में सुधार करने में भी इस योग के लाभ माने जाते हैं। आंतों और पेट की अन्य अंगों की बेहतर मालिश और उनके स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी इस योग के लाभ हैं। कैट-काउ पोज़ का नियमित अभ्यास करें।
विज्ञापन

3 of 4
नौकासन के फायदे - फोटो : istock
नौकासन योग
बोट पोज या नौकासन योग का नियमित अभ्यास पेट से संबंधित तमाम तरह की दिक्कतों को कम करने में आपके लिए मददगार हो सकता है। इस योग का अभ्यास पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ आंतों को शक्ति प्रदान करता है। पाचक रसों के स्राव में सुधार करके पाचन को उत्तेजित करने में भी इस योग के नियमित अभ्यास को बेहद कारगर माना जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
पवनमुक्तासन योग के लाभ - फोटो : iStock
पवनमुक्तासन योग
जिन लोगों को गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या होती है, ऐसे लोगों के लिए पवनमुक्तासन योग सबसे कारगर माना जाता है। पेट की मांसपेशियों को मजबूती देने के साथ पाचन को बढ़ावा देने के लिए इस योग का नियमित रूप से अभ्यास करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। पवनमुक्तासन योग का नियमित अभ्यास कमर और रीढ़ से संबंधित समस्याओं को दूर करने में भी लाभदायक माना जाता है।

------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें